श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

NTA जेईई मेन का रिजल्ट घोषित, दो लड़कियों को मिले 100 फीसदी अंक

JEE MAIN RESULT | NTA | National Testing Agency | JEE MAIN RESULT 2024 | SHRESHTH BHARAT

JEE MAIN RESULT 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई में 2024 का रिजल्ट देर रात घोषित कर दिया। जेईई मेन में शामिल छात्र अपना रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर देख सकते है। साल 2024 के जेईई मेन की परीक्षा में लगभग 9.24 लाख छात्र शामिल हुए थे।

बता दें, जेईई मेन के इस साल के रिजल्ट में 56 परीक्षार्थियों को 100 फीसदी अंक मिले हैं। जबकि साल 2023 में केवल 13 फीसदी छात्रों को ही 100 फीसदी मार्क्स मिले थे। 13 छात्रों में से 1 लड़की थी तो वहीं 12 लड़के शामिल थे। इस बार के रिजल्ट में दो लड़कियों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं।  

सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए जेईई एडवान्स की कटऑफ 93.23 रही है वहीं 2023 में यह 90.77 रही थी। इस बार 2022 और 2023 के मुकाबले जनरल कैटेगरी के रिजल्ट में बढ़ोत्तरी हुई है। 2019-20 में जनरल कैटेगरी की कटऑफ 90.03 और 89.07 था।

जेईई एडवान्स के लिए 27 अप्रैल 2024 से आवेदन शुरू कर दिए जाएंगे। जो 7 मई 2024 तक जारी रहेंगे। बता दें कि राजस्थान के जमशेदपुर के लगभग 700 से ज्यादा छात्रों ने योग्यता हासिल कर ली है। इस परीक्षा को देने के लिए छात्रों को 2.5 लाख रैंक प्राप्त करनी होगी।

इस बार के जेईई के रिजल्ट में दो लड़कियों ने 100 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। जिनमें से एक दिल्ली की शायना सिन्हा तो दूसरी कर्नाटक की सान्वी सिन्हा हैं। जिसने ये मुकाम हासिल किया है।

इस बार की जेईई की इस परीक्षा में लगभग 10,67,959 छात्रों ने एग्जाम दिया है। जिनमें से 2,50,284 छात्रों ने जईई एडवान्स के लिए क्वालीफाई किया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी