Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जगन्नाथ रथ यात्रा कब से शुरू होगी, क्या है इसका महत्व; जानें सबकुछ

Jagannath Rath Yatra 2024: ओडिशा के पुरी में 7 जुलाई से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू की जाएगी। इस यात्रा को हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को आयोजित किया जाता है...
Jagannath Rath Yatra 2024

Jagannath Rath Yatra 2024: ओडिशा के पुरी में 7 जुलाई से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू की जाएगी। इस यात्रा को हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को आयोजित किया जाता है। इसमें भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ रथ में विराजते हैं। पुराणों में ऐसा कहा गया है कि इस रथ यात्रा का साक्षात दर्शन करने से 1000 यज्ञों का पुण्य फल मिलता है। आज हम इस यात्रा से जुड़ी हर बात आपको बताएंगे।

एक्टर रणवीर सिंह का 39वां जन्मदिन आज, ‘बैंड बाजा बारात’ से की शुरुआत

बता दें, भगवान जगन्नाथ की मुख्य लीला भूमि पुरी है, जिसे पुरुषोत्तम पुरी भी कहा जाता है। यहां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की काष्ठ की अर्धनिर्मित मूर्तियां स्थापित हैं। इन मूर्तियों का निर्माण राजा इंद्रद्युम्न ने कराया था। जगन्नाथ जी की रथ यात्रा आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को जगन्नाथ पुरी में आरंभ होती है।

मानसून में AC की चिपचिपाहट से बचना है तो करें इस खास मोड का प्रयोग

वहीं, रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ वर्ष में एक बार आम लोगों के बीच जाते हैं। यह रथ यात्रा दशमी तिथि को समाप्त हो जाती है। भगवान श्रीकृष्ण, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र के लिए नीम की लकड़ियों से रथ तैयार किए जाते हैं। रथ यात्रा में सबसे आगे तालध्वज पर श्री बलराम जी चलते हैं। बलराम जी के पीछे पद्म ध्वज रथ पर माता सुभद्रा और सुदर्शन चक्र होते हैं। अंत में गरुण ध्वज पर श्री जगन्नाथ जी चलते हैं।

पूजा विधि –

इस दिन भगवान श्री बलराम जी, कृष्णजी तथा सुभद्रा देवी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। भीगी हुई मूंग, मटर और चना आदि तथा ताम्बूल, फल, नैवेद्य भगवान पर अर्पण करें। इस दिन भगवान की मूर्ति के समीप कीर्तन करना चाहिए। ब्राह्मणों को भोजन कराकर अपनी श्रद्धा के अनुसार दान देकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग