Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

एक्टर रणवीर सिंह का 39वां जन्मदिन आज, ‘बैंड बाजा बारात’ से की शुरुआत

Ranveer Singh Birthday: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। उन्होंने इंडस्ट्री में फैंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्मों में उनका अभिनय फैंस को काफी पसंद आता है...
Ranveer Singh Birthday

Ranveer Singh Birthday: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। उन्होंने इंडस्ट्री में फैंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्मों में उनका अभिनय फैंस को काफी पसंद आता है, जिसके चलते कभी वो अपने काम को लेकर, तो कभी अपने पहनावे को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। आज वह अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। रणवीर ने साल 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शादी की।

कॉलेज के दिनों में बेचा था चिकन
रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कॉलेज के दिनों में पार्ट टाइम नौकरी करने के दौरान वह बटर चिकन बेचते थे और बनाया भी करते थे। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में इंट्री लेने के पहले उन्होंने कई पार्ट टाइम जॉब किए हैं।

मानसून में AC की चिपचिपाहट से बचना है तो करें इस खास मोड का प्रयोग

लिखने का था शौक
यह बात कम ही लोग जानते है कि रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में आने से पहले कंटेंट राइटर के रुप में नौकरी भी की है। बॉलीवुड में आने से पहले रणवीर सिंह एडवरटाइजिंग एजेंसी के लिए कंटेंट लिखा करते थे। इस दौरान उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया।

‘बैंड बाजा बारात’ मूवी से रखा बॉलीवुड में कदम
रणवीर बॉलीवुड में शुरूवात करने से पहले बैकग्राउंड डांसर का भी काम करते थे। रणवीर ने बतौर एक्टर बॉलीवुड में अपना कदम फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से रखा। यह फिल्म हिट रही। इस फिल्म ने 15 अवॉर्ड अपने नाम किए थे। जबकि रणवीर को ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसके बाद रणवीर ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रणवीर ने अपने करीब 14 साल के करियर में हिट फिल्मों की लाइनें लगा दी।

OLA CABS ने बनाई GOOGLE MAPS से दूरी, जानें वजह

बॉलीवुड को दे चुके हैं ये हिट फिल्में
रणवीर ने इसके बाद लेडिस वर्सेज रिकी बहल, लुटेरा, गोलियों की रासलीला, गुंडे, दिल धड़कने दो, बाजीराव मस्तानी, बेफिक्रे, पद्मावत, सीमा, गली बॉय, 83, सूर्यवंशी, जयेशभाई जोरदार और रुकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों में काम किया। इनमें से रणवीर की ज्यादातर फिल्में हिट रही। इन्हीं हिट फिल्मों की वजह से रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रूपये की फीस चार्ज करते हैं।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में
रणवीर सिंह अब इस साल की मचअवेटेड फिल्म ‘सिंह अगेन’ में नजर आने वाले हैं। इसमें अहम रोल में अजय देवगन, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर भी हैं। ‘सिंघम अगेन’ इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर ‘सिंबा 2’ में भी देखने को मिलेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल