Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत क्यों नहीं आई एलन मस्क की टेस्ला, अधिकारियों ने बताई वजह

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के भारत आने की आशंका बेहद कम हो गई है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी के अधिकारियों ने भारत से संपर्क करना बंद कर दिया...
elon musk | tesla | shreshth bharat

Elon Musk की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के भारत आने की आशंका बेहद कम हो गई है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी के अधिकारियों ने भारत से संपर्क करना बंद कर दिया है। एलन मस्क और उनकी टीम अप्रैल में भारत आने वाले थे, लेकिन किसी कारण बस उनकी यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। इस बीच कंपनी की भारत के अधिकारियों से साथ कोई बातचीत नहीं हुई।

Tesla की तिमाही डिलीवरी में गिरावट

बता दें कि टेस्ला से जुड़ी यह खबर तब सामने आई है, जब उसे वैश्विक स्तर पर तिमाही डिलीवरी में लगातार दूसरी बार गिरावट का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, उसे चीन में भी काफी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। मस्क ने अप्रैल के महीने में कंपनी में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने का एलान किया था।

जगन्नाथ रथ यात्रा कब से शुरू होगी, क्या है इसका महत्व; जानें सबकुछ

एलन मस्क ने अप्रैल में भारत यात्रा को किया रद्द

एलन मस्क ने अप्रैल में अपनी भारत यात्रा को रद्द कर दिया था। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने वाले थे। मस्क ने कहा था कि वे कंपनी के काम में काफी बिजी हैं। इसलिए भारत दौरे पर नहीं आ सकते। हालांकि, वे अचानक चीन की यात्रा पर चले गए, जहां उन्होंने ड्राइवर असिस्टेंस सॉफ्टवेयर के लिए चीनी सरकार से अनुमति मांगी। इससे टेस्ला इंक के राजस्व में हो रही गिरावट को रोका जा सकेगा।

एक्टर रणवीर सिंह का 39वां जन्मदिन आज, ‘बैंड बाजा बारात’ से की शुरुआत

Tesla ने किया बड़ा एलान

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, टेस्ला ने एलान किया है कि वह इस साल 8 अगस्त को चीन में रोबोटैक्सी पेश करेगी। इससे पहले, मस्क ने भारत सरकार द्वारा विदेशी कार निर्माताओं के लिए ईवी के आयात करों को कम करने के फैसले के कुछ ही हफ्तों बाद अपनी भारत यात्रा का एलान किया था। आयात कर में कमी का लाभ उन निर्माताओं को मिलेगा, जो 41.5 अरब रुपये यानी 497 मिलियन डॉलर का निवेश करने और तीन साल के भीतर एक स्थानीय कारखाने से ईवी का उत्पादन शुरू करेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड