Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कपिल सिब्बल बने SC बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, भारी मतों से जीता चुनाव

kapil sibal elected as president of supreme court bar association

Kapil Sibal: वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। सिब्बल को 1066 वोट मिले, जबकि दूसरे दावेदार वरिष्ठ वकील प्रदीप राय को 689 वोट मिले। निवर्तमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. आदिश सी अग्रवाल को 296 वोट मिले हैं।

23 साल पहले अध्यक्ष बने थे कपिल सिब्बल

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के अन्य दावेदार प्रिया हिंगोरानी, त्रिपुरारी रे, नीरज श्रीवास्तव थे। यह चौथी बार होगा जब कपिल सिब्बल एससीबीए के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। सिब्बल को पहले तीन बार एससीबीए अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। आखिरी बार तेईस साल पहले 2001 में वह अध्यक्ष बने थे। इससे पहले वह 1995-96 और 1997-98 के दौरान अध्यक्ष थे।

कौन हैं वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल?

कपिल सिब्बल एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वे भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में मानव संसाधन मंत्रालय में मंत्री थे। कपिल सिब्बल दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। चौदहवीं लोकसभा के गठन के बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विज्ञान और तकनीकी मामलों के साथ भू वैज्ञानिक मामलों के कैबिनेट मंत्री रहे। कपिल सिब्बल ने 2016 हिंदी फिल्म शोरगुल के लिए गीत “तेरे बिना” और “मस्त हवा” के गीतों को लिखा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा