Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजधानी में होने वाली INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होगी TMC, ममता बनर्जी ने बताई वजह

India meeting scheduled for delhi on June 1 tmc will not take part know reason here

TMC: राजधानी दिल्ली में एक जून को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में तृणमूल कांग्रेस शामिल नहीं होने वाली है। सुत्रों की मानें तो TMC ने इसकी वजह भी बताई है। बैठक एक जून को होने वाली है और इसी दिन ही सातवें चरण का मतदान होने वाला है। ऐसे में पार्टी के कई बड़े नेता व्यस्त रहेंगे।

पश्चिम बंगाल में 9 सीट पर होगा मतदान

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक जून की दोपहर को इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। TMC के सूत्रों ने कहा कि बैठक वाले दिन पश्चिम बंगाल में 9 सीट पर मतदान होगा, जिनमें कोलकाता की 2 सीट (कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर) शामिल हैं।

मैं दिल से मीटिंग में मौजूद रहूंगी- ममता बनर्जी

1 जून को होने वाली मीटिंग में ममता बनर्जी शामिल नहीं होने वाली हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हैं। पंजाब में भी चुनाव हैं, UP, बिहार में भी चुनाव हैं। कभी-कभी मतदान खत्म होते-होते रात को 10 बज जाते हैं। एक तरफ़ तूफान है, एक तरफ रिलीफ का काम है और एक तरफ चुनाव है। मैं भले ही यहां रहूंगी, लेकिन दिल से मीटिंग में मौजूद रहूंगी।

यह भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल केस में बिभव कुमार को तगड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

पश्चिम बंगाल की 9 अहम सीटों पर होगा मतदान

गौरतलब है कि सातवें चरण में पश्चिम बंगाल की 9 अहम सीटों पर चुनाव होना है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा, राज्य में उस दिन जिन अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें यादवपुर, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर और डायमंड हार्बर शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को आने वाले थे। उससे 4 दिन पहले इंडिया गठबंधन की सहयोगी दलों को नई दिल्ली में आयोजित मीटिंग में बुलाया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’