Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चाय से है ‘इश्क’, गर्मियों के लिए अमृत है ये चाय…

पूरे देश में गर्मी पड़ रही है। ये खबर चाय के शौकीनों के लिए है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि गर्मी में आपको कौन सी चाय पीनी चाहिए, जिससे हमारे शरीर को नुकसान न पहुंचे।
Drink this tea in summer

Drink this tea in summer: गर्मी ने पूरे देश का हाल बेहाल है। इन दिनों जमकर गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी में लोग बीमार भी खूब पड़ रहे। कुछ लोग चाय के बहुत बड़े शौकीन होते हैं। वे गर्मियों में भी कई बार चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन गर्मी में ज्यादा चाय हमें नुकसान पहुंचा सकती है और हम बीमार पड़ सकते हैं। आज हम उन चाय प्रेमियों को कुछ ऐसी चाय के बारे में बताएंगे, जिसे वह गर्मी में पीकर तरोताजा रह सकते हैं।

पुदीना चाय
पुदीना वाली चाय पेट के लिए बहुत अच्छी होती है। इसमें मौजूद मेंथॉल आपको ठंडक का एहसास देता है और मानसिक थकान को भी दूर करता है।इसे बनाने के लिए पुदीने के पत्ते गर्म को पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसे छानकर और शहद मिक्स करके पीएं। दरअसल, पुदीना की चाय कूलिंग गुणों से पूरी तरह भरपूर है जो कि पेट को ठंडा करने में काफी कारगार होती है। इसे छानकर पुदीने के पत्तों से गार्निश कर हल्का गुनगुना पीते रहें।

इसे भी पढ़ें- 10 साल की बेटी की मां हैं Munawar Faruqui की नई बेगम! युजवेंद्र चहल की पत्नी से है खास नाता

सौंफ की चाय
चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी की वजह से लोग सेहत संबंधी कई समस्याओं से परेशान रहते हैं। इस मौसम में पाचन संबंधी परेशानियां भी काफी आम हैं। सौंफ की चाय डाइजेशन के लिए काफी अच्छी मानी जाती है, इसे पीने से शरीर ठंडा रहता है। सौंफ की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालने के लिए रखें। जब पानी अच्छे से उबल जाए तो, उसमें शक्कर और इलायची डालें। अब गैस बंद कर इस पानी को ढंककर कुछ मिनट के लिए रख दें। अब पेट के लिए गुणकारी सौंफ की चाय तैयार है।

हल्दी की चाय
गर्मियों के मौसम में आप हल्दी की चाय का सेवन कर सकते हैं। हल्दी की चाय सेहत के लिए काफी लाभदायक होती है व गर्मी में टॉक्सिक को बाहर निकाल देती है। इसे गोल्डेन टी भी कहते हैं। इसे बनाने के लिए कच्चे शहद, हल्दी और कटे हुए अदरक को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें, हल्दी और अदरक को शहद में मिला लें। प्रत्येक कप हल्दी वाली चाय के लिए, एक मग के तले में एक चम्मच भरकर पेस्ट डालें। मग में गर्म (लेकिन उबलता नहीं) पानी डालें, पेस्ट को घुलने के लिए अच्छी तरह हिलाएं। इसमें थोड़ा ताजा नींबू का रस और कुछ काली मिर्च मिलाएं। अब गोल्डेन टी को पियें और आनंद उठाएं।

गुलाब के फूल की चाय
गुलाब के फूलों में भी कई तरह के गुण पाए जाते हैं। ये चाय इम्यूनिटी बढ़ाती है और इसे पीने से त्वचा पर चमक बढ़ती है व चेहरे पर निखार आता है। गुलाब में विटामिन ए, विटामिन बी3, विटामिन सी, विटामिन डी और विटामिन ई मौजूद होते हैं। इसलिए इसे पीने से शरीर की चर्बी तेजी से कम होती है और शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं। गर्मी में गुलाब की चाय पीने से शरीर को ठंडक महसूस होती है। गुलाब की चाय बनाने के लिए डेढ़ कप पानी लें और इसमें एक ताजे गुलाब की पत्तियां डाल दें। अब 1 मिनट तक तेज आंच पर उबालने के बाद इसे 3 मिनट के लिए ढक कर रख दें। इसके बाद चाय को छानकर पिएं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग