Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्वाति मालीवाल केस में बिभव कुमार को तगड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी बिभव कुमार की जमानत याचिका रद्द कर दी है...
Delhi high court postponed hearing in Bibhav Kumar swati maliwal assault case till eight July Arvind Kejriwal

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी बिभव कुमार की जमानत याचिका रद्द कर दी है। एडिशनल सेशन जज अनुज त्यागी ने उनकी बेल अपील को खारिज कर दिया है।

बदसलूकी मामले में बढ़ी बिभव कुमार की मुश्किलें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार पर 13 मई को सीएम हाउस में स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बिभव को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत को खारिज कर 24 मई को उन्हें चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बिभव 28 मई तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट करने का आरोप

आप नेता स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार पर ये आरोप (Swati Maliwal Assault Case) लगाया है कि 13 मई को जब वो सीएम हाउस केजरीवाल से मिलने गई थीं, तब बिभव ने उनके साथ बदसलूकी की। मामले में राजसभा सांसद का कहना है कि इस दौरान बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्हें बुरी तरह घसीटा, और उनका सिर सेंटर टेबल पर पटक दिया, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें- Swati Maliwal Case: वकील की दलील और रो पड़ीं स्वाति मालीवाल

जांच में सहयोग नहीं कर रहे बिभव कुमार- दिल्ली पुलिस

वहीं, दिल्ली पुलिस ने अपनी रिमांड रिपोर्ट में कहा कि मारपीट का मामला बेहद गंभीर है। पुलिस ने बिभव पर ये भी आरोप लगाया है कि जांच के दौरान बिभव सहयोग नहीं कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, “यह एक बहुत ही गंभीर मामला है जहां एक सार्वजनिक हस्ती, संसद सदस्य पर बेरहमी से हमला किया गया, जो घातक हो सकता था सवालों के बावजूद, आरोपी ने जांच में सहयोग नहीं किया है और जवाब देने में टाल-मटोल कर रहे हैं।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’