Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कैसे होती है वोटों की गिनती, कौन देता है जीत का सर्टिफिकेट

आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर ईवीएम (EVM) से वोटों की गिनती कैसे की जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि वोटों की गिनती कैसे होती है, सेंटर पर किसे जाने की अनुमति होती है और कौन जीत का सर्टिफिकेट देता है...
VOTE COUNTING | LOKSABHA ELECTION 2024 | ELECTION 2024 | SHRESHTH BHARAT

How Votes are Counted in Lok Sabha Election: 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। ऐसे में आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर ईवीएम (EVM) से वोटों की गिनती कैसे की जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि वोटों की गिनती कैसे होती है, सेंटर पर किसे जाने की अनुमति होती है और कौन जीत का सर्टिफिकेट देता है।

मतगणना प्रक्रिया क्या है?

मतगणना से पहले ईवीएम (EVM) को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाता है। मतगणना के दिन सुबह 7 बजे रिटर्निंग ऑफिसर (RO), चुनाव आयोग के स्पेशल ऑब्जर्वर और उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधि के सामने स्ट्रॉन्ग रूम का ताला खोला जाता है। ईवीएम की कंट्रोल यूनिट (CU) काउंटिंग टेबल पर रखा जाता है। इसकी वीडियोग्राफी की जाती है। इसके बाद यूनिक आईडी का मिलान किया जाता है, फिर कंट्रोल यूनिट का बटन प्रेस किया जाता है। इस बटन को प्रेस करते ही हर उम्मीदवार का वोट ईवीएम में उसके नाम के आगे दिखने लगता है।

ये ऑफिसर करवाता है वोटों की गिनती

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तारीख के साथ मतगणना की तारीख का भी ऐलान कर दिया जाता है। रिटर्निंग ऑफिसर (RO) को वोटों की गिनती की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति राज्य सरकार की सलाह से चुनाव आयोग करता है। जिलाधिकारी को ही लोकसभा चुनाव के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर का पद दिया जाता है। आमतौर पर सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू होती है, लेकिन विशेष परिस्थितियों में रिटर्निग ऑफिसर के आदेश पर इसे बदला जा सकता है।

इतने राउंड में होती है मतों की गिनती

बता दें, संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना एक ही जगह पर हो सकती है, जबकि संसदीय क्षेत्र के वोटों की गिनती एक से ज्यादा जगहों पर की जा सकती है। वोटों की गिनती कितने राउंड में होगी, यह पूरी तरह ईवीएम और वोटों की संख्या पर निर्भर करता है। हर राउंड में 14 ईवीएम से मतों की गणना की जाती है। अगर किसी राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को एक साथ करवाया गया हो तो ऐसी स्थिति में 7 टेबल पर विधानसभा चुनावों के मत और बाकी 7 टेबलों पर संसदीय चुनावों के मतों की गिनती की जाती है।

वोटिंग सेंटर पर कौन जा सकता है?

वोटिंग की गिनती के दौरान एक उम्मीदवार की तरफ से अधिकतम 15 एजेंट मौजूद रह सकते हैं। हर टेबल पर उम्मीदवार की ओर से एक एजेंट मौजूद होता है। इसी के साथ एक एजेंट रिटर्निंग ऑफिसर (RO) के साथ बैठता है। चुनाव में भाग लेने वाला प्रत्याशी अपने एजेंट को खुद चुनता है और फिर स्थानीय निर्वाचन अधिकारी से उसे अप्रूव करवाता है। मतगणना से तीन दिन पहले सभी एजेंटों की नाम और फोटो के साथ एक लिस्ट जारी कर दी जाती है।

VVPAT पर्चियों का मिलान

वोटिंग मशीन यानी ईवीएम से वोटों की गिनती करने के बाद वीवीपैट (VVPAT) पर्चियों के मिलान की प्रक्रिया शुरू की जाती है। ईवीएम के नतीजों की पुष्टि करने के लिए वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाता है। जानकारी के मुताबिक, वीवीपैट काउंटिंग बूथ के भीतर वीवीपैट पर्चियों के सत्यापन का काम किया जाता है।

कौन जारी करता है जीत का सर्टिफिकेट?

कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स के नियम 63 के अनुसार, वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान काउंटिंग सेंटर पर मौजूद रिटर्निंग ऑफिसर (RO) उम्मीदवारों को मतगणना का डेटा रिजल्ट शीट में डालते हैं और परिणाम की घोषणा करते हैं। नतीजों की घोषणा करने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर विजेता उम्‍मीदवार को जीत का सर्टिफिकेट देता है। सर्टिफिकेट दिए जाने के बाद ही प्रत्याशी की जीत को फाइनल समझा जाता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Badrinath Donation Theft Case
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच के बाद BKTC की सख्त कार्रवाई, गिरफ्तार पूर्व अधिकारी के रिटायरमेंट लाभ फ्रीज
Assam Flood 2026
असम में बाढ़ का कहर, 68 मौतें; 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर राज्य में हर साल क्यों आती है तबाही? जानिए वजह
Jantar Mantar Student Protest
दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा, AI निगरानी से जंतर-मंतर प्रदर्शन में 2,873 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान; हिंसा की जांच जारी
UP Teacher Recruitment
सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार का हलफनामा; 69 हजार शिक्षक भर्ती में न नौकरी जाएगी, न भर्ती रुकेगी
E20 Janta Party Demand
E20 Janta Party Demand: NEET के बाद E20 बना नया राजनीतिक मुद्दा, गडकरी के खिलाफ मार्च और प्रदर्शन का ऐलान
Delhi Student Protest
Delhi Student Protest: 'AK-47 और पेलेट गन का आदेश किसने दिया?' अमित शाह से कांग्रेस का सीधा सवाल