Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कौन है IAS एस सिद्धार्थ? जिन्हें बनाया गया बिहार शिक्षा विभाग का सचिव

एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग का सचिव बनने के बाद लोगों में उनके बारे में चर्चा शुरू हो गई है। आइए, जानते हैं कि एस सिद्धार्थ कौन हैं...
Lok sabha election result 2024 sharad pawar offer deputy pm post to nitish kumar congress reports

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के 28 दिन की छुट्टी पर जाने के बाद शिक्षा विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। इसकी सूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने दी है। एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग का सचिव बनने के बाद लोगों में उनके बारे में चर्चा शुरू हो गई है। आइए, जानते हैं कि एस सिद्धार्थ कौन हैं…

इन विभागों में रहे हैं कार्यरत

एस सिद्धार्थ आईएएस अफसर हैं। वे सीएम नीतीश कुमार के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह बहुत पावरफुल शख्स है, लेकिन फिर भी वह बहुत ही सादगी से रहते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एस सिद्धार्थ बिहार कैडर के 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं। इससे पहले, वे उद्योग और सामान्य प्रशासन समेत कई बड़े विभागों में कार्य कर चुके हैं।

इन शहरों के रहे डीएम

बता दें, एस सिद्धार्थ इससे पहले औरंगाबाद, भोजपुर और मुजफ्फरनगर में डीएम के पद पर कार्य कर चुके हैं। वह इतने बड़े पद रहने के बावजूद भी एक साधारण व्यक्ति की तरह रहते हैं। एम सिद्धार्थ एक चीज के लिए बहुत फेमस हैं। वह यह है कि वे  हमेशा व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट पहनते हैं।

चाय वाला फोटो हो रहा वायरल

कुछ दिन पहले एस सिद्धार्थ एक रिक्शे में बैठे नजर आए थे। इतना ही नहीं, वह एक आम आदमी की तरह एक चाट की दुकान से गोलगप्पे खाते हुए भी नजर आए थे। अभी उनकी एक पोस्ट बहुत वायरल हो रही है, जिसमें वह एक चाय की टपरी पर बैठकर चाय का लुत्फ उठा रहे हैं। इतना ही नहीं, एस सिद्धार्थ आईआईटी दिल्ली से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में पीएचडी भी कर चुके हैं। वे एक समय ट्रेंड पायलट भी रह चुके हैं। एक बार एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि बचपन से ही उन्हें एयरक्राफ्ट उड़ाने का शौक था और इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने जी जान लगा दी थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा