Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

Road Accident In Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है...
Road Accident In Dehradun

Road Accident In Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक छात्र घायल है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी छात्र थे।

देर रात ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया।

घटना की जानकारी होने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से पांच छात्रों के शव दून अस्पताल और एक का शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा। इसमें छात्राएं भी बताई जा रही हैं। कुछ छात्र दिल्ली और कुछ हिमाचल के हैं।

देहरादून हॉस्पिटल में कुल पांच शव पहुंचे। इनमें से दो महिलाएं और तीन पुरुष थे। तीन मृतकों के शवों को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जगह न होने पर कुछ शव इंद्रेश अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: सड़क किनारे बैग में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार