श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Baba Siddiqui Murder Case: मुख्य आरोपी सहित चार अन्य को 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिवकुमार और उसके 4 साथियों को मुंबई की किला कोर्ट ने सोमवार को 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
Baba Siddiqui Murder Case

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिवकुमार और उसके 4 साथियों को मुंबई की किला कोर्ट ने सोमवार को 19 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सभी आरोपियों को यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रविवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच के नानपारा इलाके से गिरफ्तार किया।

दरअसल, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के निर्मल नगर में उनके कार्यालय के पास तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले गिरोह ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

इस बीच, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की पृष्ठभूमि में, मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है कि पुणे का एक और नेता लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के रडार पर था,

अधिकारी ने कहा, “लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पुणे के नेता को भी मारने की योजना बना रहा था और इस अपराध को अंजाम देने की जिम्मेदारी प्लान बी में शामिल शूटरों को दी गई थी।

यह मामला तब सामने आया, जब मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक पिस्तौल बरामद की, जिसका इस्तेमाल अपराध को अंजाम देने के लिए किया जाने वाला था। क्राइम ब्रांच ने नेता के नाम का खुलासा नहीं किया है। वहीं, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस मामले में आरोपियों ने रेकी की थी या नहीं।

ये भी पढ़ें- NIA ने अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख का रखा इनाम, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में भी आया था नाम

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज