Mandi Masjid Protest: हिमाचल प्रदेश में शिमला के संजौली मस्जिद का विवाद खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच मंडी में भी अवैध मस्जिद को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसको लेकर हिंदू समाज के लोगों ने सड़को पर उतर कर इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी मस्जिद की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन भारी संख्या में मौजूद पुलिस उन्हें रोकने दिया।
मंडी में हालात को देखते हुए प्रशासन ने बीएनएसएस की धारा 163 (पूर्वमेंधारा 144) लगा दी है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। मस्जिद की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। मंडी जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
उधर, नगर निगम ने मंडी शहर मेंबनी मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को तोड़ने के आदेश दिए हैं। नगर निगम ने मस्जिद कमेटी को 30 दिन में अवैध निर्माण को गिराने के आदेश दिए हैं। निगम ने कहा कि मस्जिद कमेटी या तो खुद ढांचा गिराए या फिर प्रशासन इसे तोड़ेगा। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
मंडी में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिक्रिया
मंडी में चल रहे विरोध प्रदर्शन में इस्तेमाल किए जा रहे वाटर कैनन पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “राज्य में हर विरोध प्रदर्शन में वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जाता है। यह पहली बार नहीं है। यह सब विरोध का हिस्सा है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। चूंकि यह सब मीडिया में दिखाया जाता है, इसलिए लोग इस सब से अपने विरोध को और मसालेदार बनाते हैं। मस्जिद कमेटी ने खुद नगर आयुक्त से मस्जिद की अवैध रूप से बनाई गई मंजिलों को तोड़ने की अनुमति मांगी है। यह हिमाचल प्रदेश की संस्कृति है।”
#WATCH | Shimla: On water canons being used in the ongoing protests in Mandi, Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu says, "Water canons are used in the state in every protest. This is not the first time… All this is a part of protesting. There's nothing wrong with it.… pic.twitter.com/uos9PtHn2Y
— ANI (@ANI) September 13, 2024