Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हिमाचल प्रदेश में दल-बदलू विधायकों की पेंशन होगी बंद, विधानसभा में बिल पारित

Himachal Pradesh Assembly: हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार एक बड़ा फैसला लिया है। दलबदलू विधायकों को पेंशन नहीं दी जाएगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने एक नया कानून पास किया है।
sukhvinder singh sukhu

Himachal Pradesh Assembly: हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार एक बड़ा फैसला लिया है। दलबदलू विधायकों को पेंशन नहीं दी जाएगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने एक नया कानून पास किया है। अब इस बिल को पास होने के बाद जो विधायक पार्टी बदलेंगे, उन्हें पेंशन नहीं दी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने आज यानी 4 सितंबर को यह बिल पास किया। यह बिल दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित विधायकों पर लागू होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘हिमाचल प्रदेश विधानसभा संशोधन विधेयक 2024’ पेश किया था।

विधानसभा में पास बिल में क्या?

इस बिल के अनुसार, किसी व्यक्ति को संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत अयोग्य घोषित कर दिया जाता है, तो वह इस अधिनियम के तहत पेंशन का हकदार नहीं होगा।

राजनीतिक नैतिकता को बढ़ावा देने के लिए लाया गया कानून

इससे पहले दल-बदल करने वाले विधायकों को भी पेंशन दी जाती थी। यह कानून पार्टी बदलने वालों पर रोक लगाने और राजनीतिक नैतिकता को बढ़ावा देने के लिए लाया गया है।

विपक्षी दलों ने किया बिल का विरोध

विपक्षी दल ने इस कानून का विरोध किया। उनका कहना है कि यह कानून विधायकों के अधिकारों का हनन करता है। सत्ताधारी दल का कहना है कि यह कानून राजनीति में भ्रष्टाचार को कम करने में मदद करेगा। उनका मानना है कि इससे विधायक जनता के प्रति जवाबदेह बनेंगे।

इससे पहले छह कांग्रेस विधायक- सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजिंदर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, चेतन्य शर्मा और देवेंद्र कुमार को फरवरी में दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में वित्तीय संकट, सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा