श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, टेंशन में INDIA गुट

Hemant Soren meet PM Modi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन जेल से जमानत पर बाहर आए हैं...
Hemant Soren meet PM Modi

Hemant Soren meet PM Modi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हाल ही में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि हेमंत सोरेन ने दिल्ली में पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सोरेन ने पीएम मोदी को गुलदस्ता भी भेंट किया। हेमंत सोरेन ने X पर लिखा- “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई।”

दिल्ली दौरे के तीसरे दिन सीएम हेमंत सोरेन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। सोरेन रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ दिल्ली में हैं। दो दिन पहले हेमंत सोरेन ने  सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से भी मुलाकात की थी।

मनीष सिसोदिया को कोर्ट से फिर लगा झटका, 22 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

मतदान केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने 10 और 11 जुलाई को झारखंड का दौरा किया। उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेंद्र शर्मा और नितेश व्यास ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार और सभी 24 जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग कर वोटर लिस्ट रिवीजन और मतदान केंद्रों की तैयारियों का जायजा लिया।

‘कुछ तो बात है मुझमें…’, हार्दिक के साथ डेंटिग की अफवाहों के बीच प्राची का पोस्ट वायरल

ये भी देखें-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज