श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Govardhan Puja 2024: आज पूजन के लिए दो शुभ मुहूर्त, जानें कौन-सा सर्वश्रेष्ठ

Govardhan Puja 2024: पांच दिन के दीपावली महापर्व में चौथे दिन गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की जाती है। पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पर्व मनाया जाता है।
Govardhan Puja 2024

Govardhan Puja 2024: पांच दिन के दीपावली महापर्व में चौथे दिन गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की जाती है। पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पर्व मनाया जाता है, जिसमें विशेष रूप से गोवर्धन पर्व पर मंदिरों में भगवान गिरिराज (श्री कृष्ण) को अन्नकूट भोग आदि प्रातःकाल और मध्यान में लगाया जाता है और घरों में दोपहर बाद पूजन करने की परंपरा है।

इस बार कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 2 नवंबर को सूर्योदय काल से रात्रि 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। इसलिए इस बार गोवर्धन पर्व 2 नवंबर शनिवार को मनाया जायेगा।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, गोवर्धन पूजा का मुहूर्त सुबह से ही शुरु हो जाएगा, क्योंकि 2 नवंबर को प्रतिपदा तिथि सूर्योदय काल से ही उपस्थित रहेगी। इसलिए सभी मंदिरों में अन्नकूट भोग की प्रक्रिया वैसे तो पूरे दिन में कभी भी की जा सकती है। इसके अलावा, दो नवंबर को प्रतिपदा तिथि रात 8 बजकर 21 मिनट पर समाप्त हो रही है। इसलिए पूजन इससे पहले ही किया जाएगा।

गोवर्धन पूजन के लिए ये मुहूर्त रहेंगे 

एक मुहूर्त सुबह 6:34 से लेकर सुबह 8:46 तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 23 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। वहीं, तीसरा मुहूर्त शाम 5 बजकर 35 मिनट से लेकर 6 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: अक्षयवट की पूजा के बिना नहीं मिलता संगम स्नान का फल, जानें 300 वर्ष पुराने वृक्ष का महत्व


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी