श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अयोध्या में जल्द शुरु होंगी सस्ती उड़ानें, किराया जानकर रह जाएंगे हैरान

Ayodhya Flights | Ram Mandir | shreshth bharat |

Ayodhya: 22 जनवरी को श्री रामलला की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से लाखों की संख्या में तीर्थयात्री अयोध्या आ रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि में प्रतिदिन 1 से 1.5 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आते हैं। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की इच्छा रखने वाले रामभक्तों के लिए लिए बड़ी खुशखबरी है। अयोध्या के लिए अब सस्ती उड़ानों के साथ-साथ लग्जरी बस सेवा भी शुरू होने वाली है। इन उड़ानों का किराया करीब एक हजार से डेढ़ हजार रुपए के बीच होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, आचार संहिता हटने के बाद ये उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी। छोटे विमान करीब एक घंटे के अंदर श्रद्धालु को यात्रा पूरी करवाएंगे। वहीं, लखनऊ से सुबह सात बजे विमान उड़ान भरेगा। अयोध्या से दस बजे के आसपास वापसी होगी। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा हफ्ते के सातों दिनों उपलब्ध होगी।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आते हैं। रामभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से पूरा ध्यान रखा जा रहा है। भक्तों की सुविधा के लिए लखनऊ से अयोध्या के लिए बसों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इस रूट पर लगभग 80 बसें चल रही हैं। वहीं, आचार संहिता हटने के बाद लग्जरी बसों की सेवा भी मिलेगी।

22 जनवरी को श्री रामलला की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से लाखों की संख्या में तीर्थयात्री अयोध्या आ रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि में प्रतिदिन 1 से 1.5 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए आते हैं। अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की इच्छा रखने वाले रामभक्तों के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका