Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

धन-दौलत नहीं, इस बैंक में है राम नाम की पूंजी; गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी

ram nam bank | ayodhya | Guinness World Records | shreshth bharat

बैंक का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले धन-दौलत का ख्याल आता है, लेकिन एक बैंक ऐसा भी है, जिसमें रुपये या जेवर नहीं, बल्कि राम नाम की पूंजी जमा होती है। रामनाम की पूंजी वाले अयोध्या के अनोखे बैंक में 20 हजार करोड़ राम नाम की पूंजी जमा है। इस अनोखे बैंक का नाम अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की तैयारी शुरू की गई है।

बैंक में है राम नाम की पूंजी

अयोध्या के अनोखे बैंक में 20 हजार करोड़ राम नाम की पूंजी जमा है। राम नाम के बैंक में खाता खोलने के लिए पांच लाख बार सीताराम लिखना पड़ता है। इसके बाद एक पासबुक जारी की जाती है। बैंक की दुनियाभर में कई शाखाएं मौजूद हैं। अब रामनाम की पूंजी वाले इस बैंक को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है।

बैंक में हैं 35 हजार से अधिक खाते

अयोध्या बैंक के प्रबंधक पुनीत रामदास का कहना है कि यह एशिया का सबसे बड़ा राम नाम बैंक है। इसकी विदेशों में भी 136 शाखाएं हैं। बैंक में 35 हजार से ज्यादा राम नाम के खाते हैं। यहां एक पासबुक दी जाती है, जिसमें सभी पृष्ठों पर सीताराम लिखा हुआ होता है। पुनीत रामदास ने बताया कि बैंक की ओर से मुफ्त पुस्तिका और लाल पेन दिया जाता है। खाताधारक डाक से भी पुस्तिकाएं भेज सकते हैं। बैंक में हर खाते का हिसाब रखा जाता है।

गिनीज बुक में नाम होगा दर्ज

राम नाम के बैंक में भक्तों की ओर से दी गई 20 हजार करोड़ सीताराम लिखी पुस्तिकाओं का संकलन है। ऐसा कहा जा सकता है कि 20 हजार करोड़ राम नाम की पूंजी जमा है। मणिराम दास छावनी ट्रस्ट की ओर से बैंक का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बैंक गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करा लेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा