Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चैम्प‍ियंस ट्रॉफी खेलने पाक‍िस्तान नहीं जाएगी टीम इंड‍िया? जानें वजह

Champions Trophy 2025: भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। ऐसे में यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत हो सकता है।
Champions Trophy 2025| sports| shfeshth bharat

Champions Trophy 2025: भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। ऐसे में यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत हो सकता है। इससे पहले, एशिया कप 2023 के दौरान भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था। उसने अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

बता दें कि इस बात की संभावना बेहद कम है कि पाकिस्तान जाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को केंद्र सरकार अनुमति देगी। चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल यानी 2025 में खेली जाएगी।

ऐसा माना जा रहा है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मुकाबले यूएई या श्रीलंका में खेल सकता है। पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी का ड्राफ्ट शेड्यूल आईसीसी को सौंप दिया है। इसके मुताबिक, भारत अपने सभी मैच लाहौर में खेलेगा। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है (Champions Trophy 2025)।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से तैयार किए गए चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल को आईसीसी और सदस्य देशों की मंजूरी के लिए भेजा गया है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद इसे जारी किया जाएगा। हालांकि, यह पहले ही वायरल हो गया। ब्रिटेन के एक अखबार द टेलीग्राफ ने इसे पब्लिश कर दिया था।

ड्रॉफ्ट शेड्यूल के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज कराची में 19 फरवरी 2025 को होगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 1 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा। वहीं, सेमीफाइनल 5-6 मार्च और फाइनल मुकाबला 19 मार्च को खेला जाएगा।

तीसरा T20 हारकर भी जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग