Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कंगना के सपोर्ट में उतरे फिल्ममेकर अशोक पंडित, इंदिरा गांधी के मर्डर से की तुलना

कंगना ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात सीएसआईएफ की महिला जवान पर गालियां देने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। इस बीच फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक्ट्रेस के साथ हुई बदसलूकी पर आपत्ति जताई है
Fir registered against kaur who slapped Kangana Ranaut action intensified also

Kangna Ranaut: अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीत हासिल की है, लेकिन इन दिनों वह किसी और वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, बीते दिन कंगना ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात सीएसआईएफ की महिला जवान पर गालियां देने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। इस बीच फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक्ट्रेस के साथ हुई बदसलूकी पर आपत्ति जताई है। यहां तक की उन्होंने इस घटना की तुलना इंदिरा गांधी के मर्डर से कर दी है।

कंगना के सपोर्ट में कही ये बात

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को सीएसआईएफ महिला सुरक्षाकर्मी द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर फिल्म निर्माता अशोक पंडित का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कहा, ‘कंगना के साथ जो हरकत की गई है, वह बहुत गलत है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।’

अशोक ने आगे कहा, ‘देश की पूर्व प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी के साथ भी यही सलूक किया गया था। आज कंगना के साथ भी ऐसा हो रहा है। मैं चाहता हूं कि उस सीआईएसएफ महिला सुरक्षाकर्मी को जल्द अरेस्ट किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई और इस तरह से सांसद के साथ दुर्व्यवहार न कर सके।’ बता दें, अशोक पंडित ने तेरा क्या होगा जॉनी, कॉर्पोरेट, मैं गांधी को नहीं… और शीन जैसी मूवीज बनाई हैं।

सांसद के रूप में शपथ लेंगी कंगना

कंगना रनौत ने मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल की। एक्ट्रेस ने 74755 वोटों से जीत दर्ज की है। मंडी लोकसभा सीट से जीत का परचम लहराने के बाद कंगना जल्द ही सांसद के रूप में शपथ लेंगी। बता दें, इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह को हराया है।

यह भी पढ़े- हिरासत में ली गई कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF की जवान, इस वजह से जड़ा था तमाचा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Uttar Pradesh Free Bus Travel
यूपी की 60+ महिलाओं को बड़ी सौगात, सरकारी बसों में अब आजीवन मुफ्त यात्रा; जानें कैसे मिलेगा लाभ
Delhi Play School Child Abuse Case
3 साल के बच्चे से कथित हैवानियत के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, मौजपुर का प्ले स्कूल सील; जांच में खुली सुरक्षा की पोल
Delhi Play School Child Abuse Case
Delhi: प्ले स्कूल में 3 साल के बच्चे से बर्बरता, घंटों कुर्सी से बांधकर पीटा; CCTV फुटेज देख माता-पिता के उड़े होश, 4 लोगों पर FIR
Lucknow
Lucknow: डॉ. दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले- सत्ता हासिल कर अपना एजेंडा पूरा करना चाहते हैं सपा-कांग्रेस
PM Modi Putin Meeting
बिश्केक में मोदी-पुतिन की 50 मिनट की अहम मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा से लेकर यूक्रेन संकट तक हुई चर्चा
Kaushambi Firecracker Factory Blast
Kaushambi Firecracker Factory Blast: कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 11 की मौत; 22 घायल