श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न, जानें एग्जिट पोल के रुझान

exit-poll-result-2024-lok-sabha-election-live-updates-of-news-24-bjp-congress-seats-prediction

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: देश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग संपन्न हो गई है। 4 जून को मतगणना होगी और साथ ही यह भी पता चल जाएगा कि इस बार केंद्र में किसकी सरकार बनेगी। लेकिन 4 जून से पहले आज मतदान के बाद एग्जिट पोल्स के रुझान सामने आने लगे हैं, जो अंदाजा दे रहे हैं कि इस चुनावी दौड़ में कौन आगे है और कौन पीछे। वहीं, न्यूज 24 के अनुसार किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसकी जानकारी थोड़ी देर में अपडेट की जाएगी।

न्यूज-24 टुडेज चाणक्या का एग्जिट पोल्स

न्यूज-24 टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 400 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है। आंकड़ों के अनुसार, एनडीए को 400 (± 15) और इंडिया गठबंधन को 107 (± 11)सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि अन्य को 36 (± 09) सीटों पर जीत मिल सकती है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और गुजरात की सभी सीटों पर बीजेपी क्लीन स्वीप कर सकती है। जबकि दक्षिण में भी बीजेपी का खाता खुल सकता है। उत्तर प्रदेश में भी एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। यूपी की 80 में से एनडीए को 68, इंडिया गठबंधन को 12 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं, न्यूज 24 के Exit Poll सर्वे के मुताबिक, अब तक NDA 244, INDIA 41 और OTHERS को 12 सीटें मिलेंगी।

राजस्थान में भाजपा का राज?

न्यूज24-टुडेज चाणक्या के अनुसार राजस्थान की 25 सीटों में से 22 सीटों पर बीजेपी को जीत मिल सकती है। जबकि कांग्रेस के खाते में 2 सीटें आने का अनुमान है। हालांकि, इस आंकड़े में 2 की कमी या इजाफा हो सकता है। वहीं, अन्य के खाते में 1 सीट जाने का भी अनुमान है।

लोकसभा चुनाव 2024

कुल मतदाता: 96,88,21,926
पुरूष मतदाता: 49,72,31,994
महिला मतदाता: 47,15,41,888
थर्ड जेंडर मतदाता: 48,044

वहीं, न्यूज 24 के Exit Poll सर्वे के मुताबिक, अब तक NDA- 89±9, INDIA- 2±7 और OTHERS को 1±1 सीटें मिलेंगी।

एमपी में सभी सीटें जीतेगी भाजपा: टुडेज चाणक्य

न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के अनुसार मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्वीप करने वाली है। राज्य की सभी 29 सीटों पर भाजपा को जीत मिलते दिखाया जा रहा है।

दिल्ली में कांग्रेस को 1 सीट

टुडेज चाणक्या न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के लोकसभा एनालिसिस के मुताबिक दिल्ली की सात सीटों में से भाजपा के खाते में इस बार 6 सीटें जाएंगी। जबकि कांग्रेस को एक सीट मिलेगी। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी। दिल्ली में एनडीए को 52 प्रतिशत और कांग्रेस को 44 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

एग्जिट पोल क्या है?

दरअसल, एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। वोटिंग करके जैसे ही मतदाता पोलिंग बूथ से बाहर निकलते हैं तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा या लोकसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। इसके बाद उन्हीं आंकड़ों के एक साथ किया जाता है, जिसके बाद अनुमान लगाया जाता है कि इस बार किसकी पार्टी बनेगी। हालांकि, 4 जून को चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट घोषित करेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी