श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

मुंबई के अटल सेतु में आई दरार, कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना


मुंबई के अटल ब्रिज को जोड़ने वाली सड़कों पर दरारें आ गई हैं, जिसके बाद अब सियासत भी गरमा गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने इसको लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने मोदी सरकार में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार किया जा रहा है। आगामी चुनाव में हम इसका उजागर भी करेंगे।

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह बेहद चिंताजनक है कि जिस अटल सेतु पुल का उद्घाटन सिर्फ तीन महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, उसमें दरार आ गई है। बड़ी संख्या में दरारें आने से यात्रियों में दहशत का माहौल है। बिहार में नवनिर्मित पुल के गिरने की घटना तो ताजा है, लेकिन मुंबई में भी यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आने से सरकार के कामकाज पर कई सवाल उठ रहे हैं। पटोले ने कहा कि हाईकोर्ट इस मामले में संज्ञान लें और जांच कराए।

बता दें, अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु, जिसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) के नाम से जाना जाता है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष जनवरी में किया था। इसके लागत में लगभग 17,840 करोड़ रुपये का खर्च आया था। यह पुल करीबन 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला है। 16.5 किमी लंबा समुद्र के ऊपर और करीब 5.5 किमी जमीन पर बना है। यह देश का सबसे लंबा पुल है, जोकि मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी