Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पुणे पोर्श केस: नाबालिग आरोपी के पिता को मिली जमानत

New-Project-48

Pune Porsche Case: पुणे के चर्चित पोर्श केस में नाबालिग आरोपी के पिता को जमानत मिल गई है। पुणे सेशन कोर्ट में 10 दिन पहले इस मामले में बहस हुई थी, जिसके बाद शुक्रवार को जमानत को मंजूरी मिल गई है।

क्या है पूरा मामला? (Pune Car Accident Case)

दरअसल, मामला 19 मई का है। तेज रफ्तार से आ रही लग्जरी कार पोर्श ने बाइक सवार कपल को टक्टर मार दी थी। कार 17 साल का नाबालिग चला रहा था। हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। कपल मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। दोनों पेशे से इंजीनियर थे और पुणे में नौकरी करते थे।

इस केस में कई बड़े खुलासे भी हुए थे, जिसमें से एक बड़ा खुलासा था कि नाबालिग आरोपी के ब्लड सैंपल बदल दिए गए थे। आरोपी के ब्लड सैंपल में शराब के नमूने पाए गए थे, लेकिन दोनों डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए सैंपल बदल दिए थे, जिसके बदले में उन्हें तीन लाख रुपये मिले थे। हालांकि, दोनों डाक्टरों को भी गिरफ्तार किया गया था।

इसके अलावा पुणे हिट एंड रन मामले में कोर्ट ने नाबालिग आरोपी के पिता और उसके दादा को 31 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा था। नाबालिग को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने पोर्श कार हादसा मामले में उसके पिता और दादा को भी गिरफ्तार किया था। जबकि 17 साल के नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द कर दी गई थी। जस्टिस जुवेनाइल बोर्ड ने उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब