Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

“गुंडों की गलत ताकत ने भारत की बेटी हो हरा दिया” कमाल राशिद खान ने ‘एक्स’ पर किया पोस्ट

Kamaal R Khan on Vinesh Phogat: विनेश के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने पर कमाल राशिद खान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि गुंडों ने फिर एक बार गलत ताकत का इस्तेमाल करके हिंदुस्तान की बेटी विनेश को हरा दिया, फिर भी विनेश भारतीयों के लिए विजेता थी, विजेता है और विजेता ही रहेंगी।
Kamaal R Khan on Vinesh Phogat

Kamaal R Khan on Vinesh Phogat: भारत की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में जीतकर इतिहास रचा था। इस पल ने पूरे देश को गौरवान्वित किया था, लेकिन ज्यादा वजन होने की वजह से विनेश को फाइनल मैच से पहले डिसक्वालीफाई कर दिया गया। विनेश को पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई करने के बाद अलग-अलग सेलिब्रेटियों के बयान सामने आने लगे। एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक्स कहने वाले कमाल राशिद खान यानी कि केआरके ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए विनेश का हौंसला बढ़ाया है।

विनेश के पेरिस ओलंपिक से बाहर होने पर कमाल राशिद खान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि गुंडों ने फिर एक बार गलत ताकत का इस्तेमाल करके हिंदुस्तान की बेटी विनेश को हरा दिया, फिर भी विनेश भारतीयों के लिए विजेता थी, विजेता है और विजेता ही रहेंगी।

क्यों डिसक्वालिफाई हुईं विनेश फोगाट?

विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 में ज्यादा वजन होने के चलते डिसक्वालिफाई कर दिया गया। भारतीय पहलवान विनेश फोगट को 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश 50 किलोग्राम वर्ग में खेल रही थीं। यूडब्ल्यूडब्ल्यू के नियमों के अनुसार, सभी श्रेणियों के सभी एथलीटों का वजन हर सुबह मापा जाता है। विनेश का वजन 50 किलोग्राम से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया, जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

विनेश इस सदमे को सहन नहीं कर पाई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। विनेश को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जानकारी के मुताबिक, विनेश की तबीयत अभी ठीक है।

भारतीय ओलंपिक संघ ने दिया बयान

इस मामले में भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा कि यह दुःखद है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किलोग्राम भार वर्ग से विनेश फोगट की अयोग्यता की खबर सामने आई। रात भर टीम के पूरे प्रयासों के बावजूद, आज सुबह उसका वजन कुछ ग्राम 50 किलोग्राम से अधिक हो गया। भारतीय टीम आपसे विनेश की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड