CM Dhami Two Day Gairsain Visit: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर गैरसैंण में है। सीएम ने आज प्रातः काल विधानसभा, भराड़ीसैंण में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान लोगों से मिलकर उन्होंने विकास कार्यों का फीडबैक भी लिया।
दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर आज प्रातः काल विधानसभा, भराड़ीसैंण में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 14, 2024
विधानसभा, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में हमारी सरकार सड़क और हवाई… pic.twitter.com/jo3p67E69q
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में हमारी सरकार सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के माध्यम से इस संपूर्ण क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
बुधवार को शासन के उच्चाधिकारियों की टीम के साथ मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण विस में पलायन और भू-कानून पर मंथन किया। सीएम ने कहा, राज्य सरकार भू-कानून को लेकर अत्यंत गंभीर है।
प्रदेश में लागू होने वाले भू-कानून को जन भावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।