Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मणिपुर हिंसा पर CBI का बड़ा खुलासा, पुलिस ने नहीं की थी मदद

MANIPUR HINSA | MANIPUR | MANIPUR POLICE | CBI | SHRESHTH BHARAT

CBI Disclosure: मणिपुर में पिछले साल हुई एक घटना के कुछ महीनों बाद एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस वीडियो में पुरुषों की भीड़ ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया था। इसके बाद इस मामले की जांच CBI  को सौंपी गई थी। इसी मामले में CBI ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। CBI ने कहा है कि कांगपोकपी जिले में इन महिलाओं ने भीड़ से बचने के लिए पुलिस वालों से मदद मांगी थी, लेकिन पुलिस ने इनकी मदद करने से मना कर दिया था और दोनों महिलाओं को लगभग 1000 से ज्यादा की भीड़ को सौप दिया था। यह दोनों पीड़ित महिलाएं आरोपियों से बचने के लिए पुलिस की जिप्सी में घुस गईं। पुलिस वालों से कहा कि उन्हें इस भीड़ से दूर कहीं सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया जाए, लेकिन पुलिस वालों ने महिलाओं से कहा कि उनके पास गाड़ी की चाबी नहीं है। ऐसा कहकर महिलाओं को भीड़ के हवाले कर दिया।

सैनिक की पत्नी थी शामिल

CBI के अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि उन दोनों महिलाओं में एक महिला कारगिल युद्ध में शामिल सैनिक की पत्नी थी। सीबीआई ने पिछले साल 16 अक्टूबर को गुवाहाटी में विशेष न्यायाधीश, सीबीआई अदालत के समक्ष छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया।

भीड़ के पास थे हथियार

अधिकारियों ने आरोप पत्र में कहा है कि भीड़ के पास मौजूद राइफल, एसएलआर, इंसास और 303 राइफल जैसे अत्याधुनिक हथियारों से खुद को बचाने के लिए दोनों महिलाएं भाग रहीं थीं। इसमें कहा गया है कि एक भीड़ सैकुल थाने से लगभग 68 किमी दक्षिण में कांगपोकपी जिले में उनके गांव में जबरदस्ती घुस गई थी।

जंगल में की थी भागने की कोशिश

भीड़ से बचने के लिए महिलाएं अन्य पीड़ितों के साथ जंगल में भागने की कोशिश की थी, लेकिन दंगाइयों ने उन्हें जंगलों में भागते हुए देख लिया था। अधिकारियों ने बताया कि भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने महिलाओं को मदद मांगने के लिए सड़क किनारे खड़े पुलिस वाहन के पास जाने के लिए कहा था। दोनों महिलाएं पुलिस वाहन में घुसने में कामयाब तो हो गईं, जिसमें दो पुलिसकर्मी और चालक पहले से बैठे थे, जबकि तीन-चार पुलिसकर्मी वाहन के बाहर थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार