Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Heatwave का कहर जारी, 47 के पार पहुंचा पारा; पढ़ें आज का मौसम अपडेट

Heatwave: देश के कई राज्य भीषण लू की चपेट में हैं। पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।
heatwave alert

Heatwave Alert: देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। हीटवेव से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार को बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में स्थित शहर कलाईकुंडा सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और बागेश्वर में हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि पंतनगर में सबसे ज्यादा 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, देहरादून में 17.2 डिग्री, टिहरी में 21.4 डिग्री, मुक्तेश्वर में 15.2 और अल्मोड़ा में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। न्यूनतम तापमान 21, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा तापमान?

यूपी में भीषण लू चल रही है। गर्मी की वजह से अस्पतालों में मरीजों का बढ़ना शुरू हो गया है। प्रयागराज में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। वाराणसी में भी पारा करीब 43 डिग्री के पास है। इसके अलावा, कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

इन राज्यों में लू चलने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और झारखंड में लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान रायलसीमा, सौराष्ट्र तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा और तमिलनाडु में लू की स्थिति रहेगी।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

दूसरी तरफ, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा (115.5-204.4 मिमी) होने की संभावना है। असम और मेघालय में 2 मई को 204.4 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल में 115.5-204.4 मिमी बारिश होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार