Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद पर लगाया 4 करोड़ का जुर्माना, आदेश के उल्लंघन का आरोप

बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस आरआई चागला की बेंच ने कोर्ट के अंतरिम आदेश का उल्लंघन करने पर पतंजलि आयुर्वेद पर 4 करोड़ का जुर्माना लगाया है...
Patanjali Ayurved| shreshth bharat

Patanjali Ayurved: बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस आरआई चागला की बेंच ने कोर्ट के अंतरिम आदेश का उल्लंघन करने पर पतंजलि आयुर्वेद पर 4 करोड़ का जुर्माना लगाया है। बता दें कि कोर्ट ने पतंजलि को कपूर वाले उत्पाद न बेचने के आदेश दिए थे।

सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस आरआई चागला की बेंच ने कहा कि पतंजलि ने जानबूझकर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। पतंजलि का इरादा कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करना ही था।

पिछले साल ही हाईकोर्ट ने पतंजलि को यह आदेश दिया था कि वो अपने कपूर से बने उत्पाद की बिक्री पर रोक लगा दे। बाद में मंगलम ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने कोर्ट में याचिका दायर कर पतंजलि पर अदालत के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

Patanjali Ayurved को दो हफ्ते के अंदर भरने होंगे 4 करोड़

पतंजलि ने अदालत से माफी मांगी, लेकिन कोर्ट ने कहा कि पतंजलि एक बहुत अमीर कंपनी है और खुली छूट नही दी जा सकती।  अदालत ने कहा कि आदेश जारी होने के बावजूद पतंजलि न सिर्फ उत्पाद बेच रही थी, बल्कि इसका उत्पादन भी कर रही थी।

जुलाई के शुरुआत में भी लगा था इतना जुर्माना

हाईकोर्ट ने पतंजलि को आदेश दिया है कि उसे दो हफ्ते के भीतर 4 करोड़ रुपये जमा करने होंगे। बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने की शुरुआत में अदालत ने पतंजलि को 50 लाख रुपये जमा करने को कहा था।

Jharkhand: चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत;

क्या है मामला

साल 2023 के अगस्त महीने में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी कर पतंजलि पर कपूर से बने उत्पाद बेचने और उसका विज्ञापन करने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद मंगलम ऑर्गेनिक्स ने पतंजलि के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। मंगलम ने बाद में एक आवेदन दायर कर दावा किया था कि अंतरिम आदेश के बावजूद पतंजलि कपूर के उत्पाद बेच रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड