श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

टाइट कपड़े पहनकर जब जिम करती हैं… मुनव्वर फारूकी ने कृतिका मलिक से पूछे तीखे सवाल

मुनव्वर फारूकी ने कृतिका मलिक से टाइट जिम के कपड़े पहनने पर सवाल किया। एक एपिसोड में यह देखने को मिला कि मुनव्वर और कृतिका आमने-सामने बैठकर बातचीत...
Munawar Faruqui| Kritika Malik|shreshth bharat

Munawar Faruqui Kritika Malik: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ तेजी से अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो के आखिरी पड़ाव में कंटेस्टेंट शो को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोड़ लगा रहे हैं। ऐसे में फिनाले से पहले घर में बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी एक गेस्ट के तौर पर आते हैं। घर में आते ही उनके सीधे निशाने पर कृतिका मलिक आती हैं।

मुनव्वर फारूकी ने कृतिका मलिक से काफी तीखे सवाल किए और उन्हें एक रियलिटी चेक दिया। हालांकि, इससे पहले भी जब घर में मीडिया के लोग आए थे, तब भी अरमान मलिक और कृतिका मालिक को काफी तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था।

फिनाले वीक में पहुंचे कंटेस्टेंट्स से बातचीत के दौरान मुनव्वर फारूकी ने कृतिका मलिक से टाइट जिम के कपड़े पहनने पर सवाल किया। एक एपिसोड में यह देखने को मिला कि मुनव्वर और कृतिका आमने-सामने बैठकर बातचीत कर रहे हैं। फारूकी ने कृतिका से कहा कि उन्होंने उन्हें डबल मिनिंग वाले गानों पर टाइट कपड़े पहनकर जिम करते हुए देखा है।

Munawar Faruqui ने किया सवाल

मुनव्वर ने आगे कहा कि अगर वह सोशल मीडिया पर इतने सारे लोगों के सामने खुद को एक्सपोज करती हैं, तो जब कोई यहां उनकी तारीफ करता है तो वह ओवररिएक्ट क्यों करती हैं? मुनव्वर ने कहा, ‘जिम वाले वीडियो देखे हैं हमने आपके सोशल मीडिया पर, वही गाने पर, ‘भीड़े-भिड़े सूट पहनकर पीछे लगाती है लड़कों को टाइट-टाइट कपड़े पहनकर’।

मुनव्वर ने आगे कहा, ‘उसमें आपका जिमवियर है बढ़िया सा, रील है जो बहुत वायरल हो गया है। तो आपको ये नहीं लगता आप सोशल मीडिया पर एक्सपोज करती हैं, जो गलत नहीं है, लेकिन मुझे ये लगता है कि सोशल मीडिया पर एक्सपोज करती हैं, फिर यहां क्या समस्या आ जाती है जब कोई आपकी तारीफ कर दे।’

बिग बॉस ओटीटी 3 का आखिरी नॉमिनेशन, खतरे में आए चार कंटेस्टेंट; कौन जाएगा घर?

अरमान से भी पूछे सवाल

मुनव्वर फारूकी ने अरमान मलिक से पूछा कि क्या वह अपनी पहली पत्नी पायल मलिक को हल्के में लेते हैं, क्योंकि जब मीडिया ने उन्हें उनके तलाक लेने के बारे में बताया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर अरमान ने कहा कि जो बुरे वक्त में नहीं गया, वो अच्छे वक्त में नहीं जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल