श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Whatsapp पर मिलने वाला है ब्लू टिक, Zuckerberg ने दी जानकारी

WHATSAPP BLUE TICK | WHATSAPP | META VERIFIED | SHRESHTH BHARAT

Whatsapp Blue Tick: मेटा WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आई है। मेटा WhatsApp को नया फीचर देने जा रहा है। दरअसल अब WhatsApp पर इंस्टाग्राम और फेसबुक की तरह ही वेरिफिकेशन बैज यानी ब्लू टिक आने वाला है। हालांकि कंपनी का यह फीचर अभी कुछ लोगों के लिए ही उपलब्ध होगा। कंपनी के मुताबिक वेरिफिकेशन बैज की सुविधा WhatsApp बिजनेस अकाउंट यूजर्स को मिलेगी।

क्या होता है Meta Verified?

Meta Verified अभी तक इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर असली और नकली की पहचान करने के लिए यूज किया जाता है। अब ये Meta Verified की सुविधा Whatsapp पर मिलेगी। जिसके जरिए आप रियल और फेक में अंतर जान पाएंगे। ब्लू टिक प्रोफाइल नेम के साथ ही दिखेगा। ये सुविधा अभी केवल WhatsApp बिजनेस अकाउंट के लिए होगी। यूजर्स को ब्लू टिक के लिए कुछ पैसे देने पड़ सकते हैं। WhatsApp पर ब्लू टिक पाने के लिए यूजर के पास पहले बिजनेस अकाउंट होना चाहिए। सत्यापन वैकल्पिक होने के बावजूद अकाउंट की विश्वसनीयता और प्रामाणिकता बढ़ाने की संभावना है। 

Mark Zuckerberg ने खुद दी जानकारी

Meta के इस फीचर के बारे में Mark Zuckerberg ने खुद जानकारी दी है। उन्होंने अपने WhatsApp चैनल पर इसे शेयर किया है। मेटा ने इस सर्विस को भारत और दूसरे देशों में लॉन्च कर दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज