श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव की जीत में सरकारी कर्मचारियों का बड़ा योगदान- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की जीत में सरकारी कर्मचारियों का भी बड़ा योगदान है। कहा कि यह चुनाव सरकारी कर्मचारी के 10 वर्ष के पुरुषार्थ पर मुहर लगाता है...
PM NARENDRA MODI | MODI CABINET | MODI CABINET 2024 | SHRESHTH BHARAT

Modi Cabinet: नरेंद्र मोदी ने 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार को पीएमओ में सरकारी कर्मचारियों को संबोधित किया। पीएम ने सरकारी कर्मचारियों की तारीफ की। साथ ही कहा कि पीएमओ जनता का प्रधानमंत्री कार्यालय बने। पीएम ने कर्मचारियों से कहा कि आने वाले वर्षों में वैश्विक मापदंड़ों से भी आगे निकलना है। मोदी ने कहा कि जहां कोई नहीं पहुंचा, वहां अपने देश को पहुंचाना है।

सरकार का मतलब सामर्थ्य, समर्पण और संकल्पों की नई ऊर्जा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का मतलब सामर्थ्य, समर्पण और संकल्पों की नई ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि हमारी जो टीम है, उसमें न सोचने की सीमाएं और न ही पुरुषार्थ के लिए कोई मापदंड तय है। कहा की टीम के लिए समय का बंधन भी नहीं है। पीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की जीत में सरकारी कर्मचारियों का भी बड़ा योगदान है। कहा कि यह चुनाव सरकारी कर्मचारी के 10 वर्ष के पुरुषार्थ पर मुहर लगाता है।

विकसित भारत के संकल्प को साकार करना है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अपने को समर्पित करना चाहते हैं, उन सभी को वह निमंत्रण देते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय और ज्यादा सोचने औऱ करने का है। उन्होंने कहा कि अब जो करना है, उसे वैश्विक मापदंडों को पार करके करना है।

सफल मनुष्य वहीं, जिसके अंदर का विद्यार्थी कभी नहीं मरता- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इच्छाएं अस्थिर होती हैं। किशोरा अवस्था में बच्चों की इच्छाएं बदलती रहती हैं। जब वब क्रिकेटे देखते हैं को उनको लगता है कि क्रिकेटर बन जाएं। वहीं, जब चंद्रयान की घटना को देखते हैं तो सोचते हैं कि वैज्ञानिक बन जाऊं, लेकिन फिर बच्चों को लगता है कि वैज्ञानिक बनना मेहनत का काम है तो इच्छा अच्छा क्रिकेटर ही बन जाऊं। उन्होंने कहा कि इच्छाएं बदलना एक तरंग की तरह होता है। पीएम ने कहा कि जब इच्छाओं को स्थिरता मिल जाए तो वह संकल्प में बदल जाती हैं। इसके बाद जब संकल्प में परिश्रम जुड़ जाए तो फिर सिद्धि की प्राप्ति होती है। पीएम ने कहा कि सफल मनुष्य वही है, जिसके अंदर विद्यार्थी कभी मरता नहीं है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य