Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

थप्पड़ कांड पर कंगना रनौत का रिएक्शन आया सामने, सोशल मीडिया के जरिए कही ये बात, Video

थप्पड़ कांड पर बॉलीवुड क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का पहला रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बात की है...
Kangana Ranaut Alleges Assault By CISF Officer At Chandigarh Airport actress give first reaction watch

Kangana Ranaut Reaction: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़ कांड पर बॉलीवुड क्वीन और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का पहला रिएक्शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बात की है। इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए कंगना ने बताया है कि वो सुरक्षित हैं। साथ ही एयरपोर्ट पर क्या हुआ था। इसका पूरा वाक्या भी सुनाया है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कही ये बात

अभिनेत्री ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर कहा, ” नमस्ते दोस्तों मुझे मीडिया और मेरे शुभचिंतकों के काफी फोन आ रहे हैं। मैं सबसे पहले ये कहना चाहूंगी कि मैं सुरक्षित हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ वो सिक्योरिटी के दौरान हुआ। मैं जैसे ही वहां से निकली तो दूसरे कैबिन में जो CISF की महिला जवान थीं, उन्होंने साइड से आकर मेरे फेस पर हिट किया और गालियां देने लगीं।”

पंजाब में बढ़ रहा है आतंकवाद और उग्रवाद- कंगना रनौत

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा कि वो किसान आंदोलन का समर्थन करती हैं। अपने वीडियो में कंगना ने आगे कहा कि ये चिंता का विषय (Kangana Ranaut Reaction) है कि पंजाब में जो आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है उसे हम कैसे हैंडल करेंगे।

देंखे वीडियो-

वहीं, इस पूरे मामले पर CISF की महिला जवान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई है और उसे सस्पेंड कर दिया गया है। महिला ने अभिनेत्री को थप्पड़ क्यों मारा है इसकी सफाई भी पेश की है। महिला का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह किसान आंदोलन को लेकर कंगना के दिए गए बयान से काफी नाखुश है।

यह भी पढ़ें-  चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को पड़ा जोरदार थप्पड़, संसद जा रही थीं एक्ट्रेस

CISF की महिला जवान ने बताया क्यों मारा थप्पड़

वीडियो में CISF कुलविंदर कौर ने कहा, “कंगना रनौत ने बयान दिया था कि किसान 100 रुपये के लिए वहां बैठे हैं। क्या वह वहां जाकर बैठेंगी? जब कंगना ने यह बयान दिया था उस समय मेरी मां वहां बैठी थी।” वहीं,  इस मामले में वरिष्ठ अफसरों की निगरानी में जांच कमेटी गठित कर दी गई है। वहीं, कंगना रनौत भी सुरक्षित बाद दिल्ली पहुंच गई हैं। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड