श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘देश के लिए खून बहाने के लिए तैयार’, ईद पर ममता ने CAA को किया इनकार

Mamata Banerjee on CAA

Mamata Banerjee on CAA and NRC: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर इस बात को बहुत मजबूती से दोहराया है कि वह राज्य में सीएए, एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) और समान नागरिक संहिता जैसे कानून को लागू नहीं होने देंगी। ममता ने यह बात ईद की नमाज में एक सभा को संबोधित करते हुए कही। ममता ने यह भी कहा कि हम सब लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। कुछ लोग साजिश करके इस देश को तितर-बितर करना चाहते हैं।

अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे

ममता ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि एक महीना रोजा रखने के बाद ईद का त्यौहार आता है। ये ईद मनाने वालों के लिए एक बहुत बड़ी बात है। हम लोग देश के लिए खून भी बहाने के लिए तैयार हैं लेकिन अत्याचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी धर्म में सद्भाव बना रहना चाहिए। ऐसे में देश के लिए समान नागरिक संहिता के कोई जगह नहीं है।

हमें एकजुट होना पड़ेगा

ममता बनर्जी ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिस तरह से विपक्ष को गिरफ्तार करके जेल में भेजा जा रहा है उससे तो भारत उजाड़ हो जाएगा। जबकि हम एक ऐसी जमीन चाहते हैं जहां सब एक साथ बहुत खुशी, सुरक्षा के साथ रह सकें। ममता बनर्जी ने मजबूती के साथ इस बात का आह्वान किया कि हमें आपस में एकजुट रहना ही होगा।

एक दिन पहले अमित शाह ने साधा था निशाना

बता दें, एक दिन पहले ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी समेत ऐसे लोगों पर निशाना साधा था जो भारत में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 को लागू नहीं करने दे रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अमित शाह ने इसे वोट बैंक की राजनीति बताते हुए कहा था कि इस पॉलिटिक्स के तहत घुसपैठियों को वोट बैंक बनकर तृणमूल कांग्रेस राजनीति कर रही है।

अमित शाह ने अपील की थी कि किसी भी रिफ्यूजी को बिना किसी शक के नागरिकता के लिए आवेदन कर देना चाहिए। इस पर जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई नागरिकता के लिए आवेदन देता है तो उसे विदेशी घोषित कर दिया जाएगा। इसलिए सभी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

CAA 13 मार्च से देश में हो चुका है लागू

बता दें, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने 13 मार्च को सीएए का नोटिफिकेशन पूरे देश में लागू कर दिया है और इस कानून के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से जो नॉन मुस्लिम समुदाय अपने मूल देशों से प्रताड़ित होकर भारत आए हैं (31 दिसंबर 2014 से पहले), उन्हें सीएए के तहत भारत की नागरिकता का आवेदन करने का पूरा अधिकार होगा। इन समुदायों में हिंदू के अलावा सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और क्रिश्चियन भी शामिल हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना