Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM मोदी ने की देश के गेमर्स से मुलाकात, गेमिंग में हाथ भी आजमाए

pm modi with gamer

Gaming Industry in India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत के कुछ गेमर्स के साथ मुलाकात की। ये मीटिंग रोचक रही क्योंकि पीएम और गेमिंग एक ऐसा समावेश है जिसको लेकर लोगों में खुद उत्साह आ जाती है। क्या पीएम खुद कोई गेम खेलते हैं, या उनको भी गेम पसंद हैं, उनको कौन सा गेम पसंद है….? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो पीएम और गेमर्स की मुलाकात के साथ दिमाग में कौंधते हैं। हालांकि पीएम को अपने काम से निश्चित तौर पर इतनी फुर्सत नहीं कि वे कोई गेम खेलेंगे। लेकिन उन्होंने देश के होनहार गेमर्स से जरूर कुछ दिलचस्प सवाल पूछे।

पीएम ने अपनी मुलाकात के दौरान गेमर्स से बातचीत की और पता चला कैसे गेमिंग इंडस्ट्री एक बड़ा मुकाम हासिल करती जा रही है एक गेमर ने बताया कि इंडियन माइथोलॉजी के ऊपर गेम्स बहुत तेजी से ग्रोथ कर रहे हैं। दूसरे गेमर ने बताया कि कैसे सरकार ने गेमर्स की रचनात्मकता को पहचान देनी शुरू की है।

इस दौरान पीएम ने भी पते का सवाल पूछा जैसे की गेमिंग कहीं एक लेवल पर आकर गैंबलिंग यानी जुआ तो नहीं बन जाती? इस पर गेमर्स का जवाब साफ था। उनका कहना है कि आज ये फर्क बिल्कुल क्लियर हो चुका है कि कौशल आधारित यानी स्किल बेस्ड गेमिंग और रियल मनी गेम्स कौन से होते हैं। एक सवाल यह भी उठा कि गेम्स की कहीं लत तो नहीं लग जाती?

पीएम मोदी ने ये भी पूछा कि अगर लड़कियों की इस इंडस्ट्री में दिलचस्पी है तो उनको इसमें ज्यादा भागीदारी करनी चाहिए। पीएम ने इस दौरान खुद भी गेम्स में अपने हाथ आजमाए। उन्होंने अलग प्लेटफॉर्म के गेम्स ट्राई किए जिसमें वीआर-बेस्ड गेम्स, मोबाइल गेम्स, पीसी और कोनसोल गेम्स भी थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग