Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नामांकन दाखिल करने से पहले PM मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर की पूजा-अर्चना

pm Modi | Lok Sabha Election 2024 | pm modi Nomination | shreshth bharat |

PM Modi Nomination: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से नामांकन करने से पहले वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना कर गंगा आरती की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना करने के बाद एक क्रूज जहाज पर सवार हुए।

पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन कर नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट जाएंगे। इसको लेकर कालभैरव मंदिर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद काल भैरव मंदिर पहुंचे और पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पीएम के नामांकन में 12 राज्यों के सीएम होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 12 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इनमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, असम के सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग और त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा शामिल होंगे। इनके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद होंगे। नामांकन के बाद पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बैठक भी करेंगे।

बता दें, पीएम मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। वाराणसी भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी का गढ़ है। उन्होंने दो बार 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में सीट जीती। कांग्रेस ने वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को खड़ा किया है। यह तीसरी बार है जब अजय राय लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी का सामना करेंगे। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा