Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पुलिस कमिश्नर ने कहा- स्वाति मालीवाल ने थाने में नहीं दर्ज कराई शिकायत

swati maliwal written complaint over Assault by Arvind Kejriwal aide bibhav kumar

Swati Maliwal: सोमवार को आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सचिव विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। स्वाति ने पुलिस को सूचना दी है कि सीएम आवास में उनके साथ मारपीट हुई है, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास से पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि मुख्यमंत्री के कहने पर विभव कुमार ने उन्हें बुरी तरह से पीटा है। विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत कर इस बारे में पूरी जानकारी दी है।

स्वाति ने नहीं दर्ज कराया मुकदमा

स्वाति मालीवाल ने पीसीआर कॉल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन इसके बाद उन्होंने थाने जाकर मुकदमा दर्ज नहीं कराया। हालांकि, स्वाति से कई बार संपर्क कर शिकायत देने का अनुरोध किया गया। शिकायत न देने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी या नहीं, इस पर विचार किया जा रहा है।

पुलिस आयुक्त का बयान

चुनावी माहौल के बीच स्वाति मालीवाल की इस खबर ने सियासी गलियारों में सनसनी मचा दी है। विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर स्वाति मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचीं। आवास पर पहुंच कर उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलना चाहती हैं, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस बात पर सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई।

9.31 बजे की की थी शिकायत

स्वाति ने 9:31 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। इस कॉल को कमांड रूम से 9:34 पर उत्तरी जिला पुलिस के कंट्रोल रूम में ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद 9.39 बजे पर कॉल की डीडी एंट्री हुई। कुछ समय बाद कंट्रोल रूम से दूसरी कॉल आती है, जिसमें कहा जाता है कि मुख्यमंत्री के कहने पर उनके निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है। सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम तुरंत आवास के बाहर पहुंच गई। स्वाति को कॉल कर बाहर आने को कहा गया, जिससे रोते हुए वह बाहर निकलीं।

ऑटो में गई शिकायत करने

पुलिसकर्मियों के कहने पर स्वाति एक ऑटो में बैठकर शिकायत देने सिविल लाइंस थाने पहुंच गईं। उन्होंने ड्यूटी थानाध्यक्ष राजीव कुमार का नंबर लेकर उन्हें आपबीती बताई। थानाध्यक्ष पांच मिनट में थाने पहुंच गए। इस बीच स्वाति के पास लगातार कॉल आ रहे थे। उन्होंने थानाध्यक्ष को बताया कि उनके पास कई मीडिया पर्सन के कॉल आ रहे हैं और उनसे बात करने के बाद वह कुछ देर में शिकायत देने आएंगी। ये कहकर वो बाहर चली गईं, लेकिन वह थाने नहीं आईं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा