Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली सरकार और LG में फिर जंग, रोके गए बिल, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

supreme court | arvind kejriwal | delhi goverment | shreshth bharat

दिल्ली सरकार और LG एक बार फिर से आमने सामने हैं। नया मामला पर सुप्रीम कोर्ट में वकीलों के बिलों को रोकना। एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट में है। इस बार मुद्दा है वकीलों का बिल क्लियर ना करना। दिल्ली सरकार का ऐसा आरोप है कि एलजी दिल्ली सरकार के वकीलों का बिल क्लियर नहीं कर रहे हैं। इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार का बचाव करने वाले वकीलों के बिल नहीं रोके जा सकते। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि इसे प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।

दिल्ली सरकार SC में दाखिल की अर्जी

आपको बता दें, दिल्ली सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई थी, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्र सरकार वकीलों की नियुक्ति में दखल दे रहे हैं। ये वकील दिल्ली सरकार का कोर्ट में बचाव करते हैं। इस मामले की सुनवाई करते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत ने मौखिक तौर पर कहा कि वकीलों के बिल को क्लियर किया जाना जरूरी है।

23 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली सरकार की अर्जी पर अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई हो होगी। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली बेंच करेगी। आपको बता दें, संजीव खन्ना वहीं जस्टिस हैं जिन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है।

आम आदमी पार्टी कैसे करें अपना बचाव- दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार की ओर से दी गई अर्जी में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार खुद का बचाव कोर्ट में कैसे करें, क्योंकि उनके वकीलों का बिल तक रोका जा रहा है। यह मामला इसलिए उठ रहा है, क्योंकि दिल्ली सरकार ने केंद्र के खिलाफ याचिका दायर की है। जस्टिस खन्ना की अगुवाई वाली बेंच ने हालांकि इस मामले में शुक्रवार को कोई आदेश पारित नहीं किया। हालांकि, सॉलिसिटर जनरल से कहा कि जहां तक बिल का सवाल है, तो उसे नहीं रोका जा सकता है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह इस विवाद को देखेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग