श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

कोलकाता कांड के आरोपी Sanjay Roy पर AP Singh ने किया बड़ा खुलासा

Kolkata Doctor Case: कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के बाद देश भर में जबरदस्त गुस्सा है। 2012 के दिल्ली के निर्भया कांड (Nirbhaya Case) में दोषियों का केस लड़ चुके वरिष्ठ वकील डॉ. एपी सिंह (Senior Advocate Dr. A P Singh) ने बड़ा दावा किया है।
Kolkata Doctor Case

Kolkata Doctor Case: श्रेष्ठ भारत को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में एपी सिंह ने कोलकाता केस पर की चर्चा की। कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के बाद देश भर में जबरदस्त गुस्सा है। 2012 के दिल्ली के निर्भया कांड (Nirbhaya Case) में दोषियों का केस लड़ चुके वरिष्ठ वकील डॉ. एपी सिंह (Senior Advocate Dr. A P Singh) ने बड़ा दावा किया है। आखिर किन तथ्यों के आधार पर डॉ. एपी सिंह इस केस को कमजोर और संजय रॉय को बेकसूर बता रहे हैं।

डॉ. एपी सिंह (Dr. A P Singh) ने दावा किया है कि कोलकाता रेप और मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय (Sanjay Roy) का केस बेहद कमजोर है। इसमें कानूनी रूप से दम नहीं है। एपी सिंह से भी आरोपी संजय रॉय के परिवार वालों ने संपर्क किया था, लेकिन वो ये केस नहीं लड़ रहे हैं।

डॉ. एपी सिंह ने कहा कि यह घटना दुखद और वीभत्स है। उन्होंने कहा कि कानून कठोर से कठोर बना हुआ है। कैपिटल दंड से बड़ा कोई कानून नहीं बना सकते हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट, स्पीडी ट्रायल और डे टू डे सुनवाई से बड़ी कोई सुनवाई नहीं कर सकते हैं, क्योंकि भारत के कानून के अनुसार चलना है।

उन्होंने कहा कि कलकता वाले केस में आरोपी के परिवार वालों ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन इस केस में अभी कोई ऐसी स्थिति नहीं थी कि कुछ किया जाए। उन्होंने कहा कि साइक्लोजिकल टेस्ट की मांग की गई, जो सीबीआई करा रही है। कहा कि सीबीआई की जांच पीड़िता के लिए भी है और हमारे लिए भी है। उन्होंने कहा कि हाधरस केस में हमने सीबीआई जांच की मांग की थी। नेताओं ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी। अलीगढ़ डिस्टिक कोर्ट में ट्रायल हुआ और हमने तीन आरोपियों को बाइज्जत बरी कराया।

संजय रॉय भी भारत का व्यक्ति है, वह आंतकवादी तो नहीं- डॉ. एपी सिंह

संजय रॉय भी भारत का व्यक्ति है, वह आंतकवादी तो नहीं है। उन्होंने कहा कि वकालत उनका कर्तव्य पथ है। अपने क्लाइंट के लिए हमें जीतोड़ मेहनत करनी है। निर्भया के आरोपियों ने हमारे ऊपर पूरा भरोसा जताया था। इसका मतलब कि निर्भया के परिवार वाले हमसे संतुष्ट थे। कहा कि लाइम लाइट तो केवल कुछ दिन में ही समाप्त हो जाता है।

उन्होंने कहा कि हमारे यहां जो चार्जशीट है बहुत फाल्टी है। इनवेस्टीगेशन में बहुत कमियां हैं। राजनीति से डर जाते हैं। मीडिया ट्रायल केस को दबा देता है। कहा कि पूरी हिम्मत से केसे को लड़ना चाहिए। जल्दी में दिया गया न्याय न्याय नहीं रहता है। विलंब से मिला न्याय भी न्याय नहीं रहता है। इसे संतुलित बनाना है। कोर्ट में केस रखने का तरीका हर केस के लिए अलग-अलग होता है।

डॉ. एपी सिंह ने कहा कि संजय रॉय का केस मजबूत नहीं है। वह बच सकता है। सरकार, सीबीआई, राज्य औऱ कलकता पुलिस ने इतना मजबूत केस नहीं बनाया है। उहोंने कहा कि कभी कोई सीएम नहीं चाहता कि उसके राज्य में दुष्कर्म हो।

देखें वीडियो-


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी