Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अब दिल्ली के इस स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस कमिश्नर को आया मेल

Delhi Bomb Threat | Delhi Police | DPS

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में गुरूवार को एक बार फिर एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी भरा मेल पुलिस कमिश्नर के ऑफिशियल मेल आईडी पर आया है। इस बार नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास वाले स्कूल में बम फटने की बात कही गई थी। इससे पहले भी बुधवार को दिल्ली एनसीआर के 100 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने का मेल आया था। इस मेल के बाद पुलिस चौकन्ना हो गई और टीमों को स्कूल में जांच के लिए भेजा गया। पुलिस की टीम ने जब स्कूल में जांच की तो स्कूल में कुछ नहीं पाया गया।

पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के ईमेल आईडी पर एक मेल आया था, जिसमें लिखा था कि नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास स्कूल में बम फटेगा। यह मेल 2 मई को सुबह 10 बजे आया। यह मेल सिराज नाम की आईडी से भेजा गया था। जब इस मेल की जांच की गई तो पाया गया कि यह धमकी फर्जी है। स्कूल में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया और मेल को फर्जी बताया गया है। फिलहाल, पुलिस मेल भेजने वाले शख्स और ईमेल के सोर्स का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

इससे पहले भी दिल्ली एनसीआर के 100 से अधिक स्कूलों में धमकी भरे मेल मिले थे। जिस पर पुलिस ने तुरंत ही स्कूलों का निरीक्षण किया, हालांकि किसी स्कूल में कुछ नहीं मिला। बम होने की अफवाह के बाद विद्यालयों को कक्षाएं निलंबित करनी पड़ी थी और अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूलों से ले जाने के लिए कहा गया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा