Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी रायबरेली से भर सकते हैं नामांकन, आज होगी घोषणा

RAHUL GANDHI

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी नेता राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी रायबरेली से पर्चा भर सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राहुल गांधी रायबरेली सीट से नामांकन भर सकते हैं। वहीं, अमेठी की सीट पर सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अभी कांग्रेस पार्टी की ओर से इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए गुरुवार को कहा कि अमेठी की मांग है कि गांधी परिवार ही यहां से लड़े। हम सभी लोग यहां पर गांधी परिवार के लिए तैयारी कर रहे हैं। पार्टी का जो भी फैसला होगा उनको माना जाएगा।

कई कांग्रसी नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी अमेठी से राहुल गांधी ही नामांकन करेंगे।

कहीं चौंकाने वाला नाम न आ जाए सामने

कांग्रेस की ओर से रायबरेली सीट पर इस बात को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं पार्टी चौंकाने वाले नाम का ऐलान न कर दे। दरअसल जिस तरह से बीते सालों में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव की कमान तो संभाली है, लेकिन प्रत्याशी के तौर पर कभी किस्मत आजमाने से किनारा करती रहीं। हालांकि इस बार मौका भी है और दस्तूर भी, इसलिए कांग्रेसी पूरे जोशो खरोश के साथ नामांकन के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। कल नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई भी है, इसके साथ ही यह साफ हो जाएगा कि कांग्रेस की ओर से पारंपरिक सीट पर दावेदार कौन होगा?

राहुल को लेकर अमेठी में तैयारी

अमेठी लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस कार्यकर्ता अतिउत्साह में नजर आ रहे हैं। यूपी कांग्रेस की ओर से अमेठी सीट को लेकर राहुल गांधी का नाम आगे किया गया था। वहीं माना भी जा रहा है कि राहुल ही अमेठी से पर्चा दाखिल करेंगे। इससे देश और सूबे में कमजोर पड़ी कांग्रेस को जरूर कहीं न कहीं संबल मिलेगा। साथ ही राहुल और कांग्रेस की छवि डंटकर मुकाबला करने वाली दिखने लगेगी। बीते कुछ समय से बीजेपी नेताओं समेत मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी की ओर से भी इसको लेकर निशाना साधा गया है कि राहुल चुनाव हारने के बाद अमेठी से गायब हो गए हैं। यही वजह है कि कांग्रेस राहुल गांधी को ही यहां से प्रत्याशी के तौर पर उतारेगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा