Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आप का पीएम आवास घेरने का एलान, मंत्री हरजोत सिंह बैंस हिरासत में

Minister Harjot Singh Bains | AAP Protest | Delhi | Shreshth Bharat

AAP Protest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप पार्टी ने पीएम आवास के घेराव का एलान किया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पंजाब के मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस को हिरासत में ले लिया है। हरजोत सिंह बैंस को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया गया है। आप के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर धारा 144 लागू कर दी हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस द्वारा आम आदमी पार्टी को प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं दी गई है।

आप ने शुरू की डीपी कैंपेन

आम आदमी पार्टी ने डीपी कैंपन की शुरुआत की। इस कैंपेन के तहत आम आदमी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलेंगे। डीपी कैंपन की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि ये सोशल मीडिया कैंपेन है। अरविंद केजरीवाल द्वारा उठाई गई इस चिंगारी को और केजरीवाल की प्रेरणा को घर-घर तक पहुंचाने का काम इस कैंपेन के तहत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने देशवासियों से यह अपील की है कि तानाशाही के विरुद्ध इस जंग में आवाज उठाने के लिए indiawithkejriwal.com से फोटो डाउनलोड करके उसे आप अपने डीपी पर लगाएं।

31 मार्च को रामलीला मैदान में विशाल रैली

आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पीएम आवास का घेराव कर रहे हैं। इसके साथ ही विपक्षी दलों ने भी उनका सहयोग देने के लिए 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने की घोषणा की है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार