श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

महोबा में लू-बुखार से मासूम समेत 14 की मौत, लोगों में मचा हड़कंप

इसी के चलते गुरुवार को लू और बुखार की चपेट में आने से मासूम के साथ ही 14 लोगों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि 3 दिन के भीतर गर्मी से 28 लोगों की मौत हो चुकी है...
heatwave | mahoba news | heat wave and fever in Mahoba | fever in Mahoba | shreshth bharat

यूपी के महोबा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भीषण गर्मी और लू के थपेड़े लोगों के लिए जानलेवा बन गए हैं। इसी के चलते गुरुवार को लू और बुखार की चपेट में आने से मासूम के साथ ही 14 लोगों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि 3 दिन के भीतर गर्मी से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 14 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, थाना श्रीनगर के पिपरामाफ निवासी अनंता विश्वकर्मा (25) गुरुवार को जानवरों को पानी पिलाने पशुबाड़े गया था। इस दौरान वह अचानक से बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना महोबकंठ के बम्हौरी कुर्मिन निवासी शिवदयाल अहिरवार (68) जानवर चराने खेत गया था। जहां लू लगने से उसकी मौत हो गई। इसी गांव के संतू अहिरवार की पत्नी प्रेमा अहिरवार (68) शौचक्रिया के लिए खेत गई थी। लेकिन जैसे ही वापस लौटी तो उसकी मौत हो गई।

वहीं, दूसरी ओर कस्बा बेलाताल निवासी हबीब अहमद (60) को लू लगने लगी, जिस कारण बेहोग हो गया। अस्पताल ले जाने में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना खरेला के कुड़ार निवासी गुलाब (50) खेत पर काम कर रहा था। तभी लू लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल लाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। थाना खन्ना के तमौरा निवासी आशाराम (70) बकरियां चराने खेत गया था। यहां लू लगने से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा ऐसे ही कुछ और मामले में शहर के अन्य-अन्य जगहों से भी सामने आए है। जहां लोगों ने अपनी जान गवाई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी