Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हेमंत सोरेन के घर पहुंची ED की टीम, गिरफ्तार हो सकते हैं झारखंड के सीएम

9

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी की टीम सोमवार सुबह पहुंची। ईडी ने पहले ही सोरेन को कथित भूमि घोटाला मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। एजेंसी ने चेतावनी दी थी कि सोरेन या तो पेशी के लिए 29 या 31 जनवरी की तारीख दें या फिर ईडी के अधिकारी खुद ही उनसे पूछताछ करने पहुंच जाएंगे। 

ईडी की तरफ से हेमंत सोरेन को अबतक नौ समन जारी किए गए हैं। आठवें समन में उनसे 6 जनवरी से 20 जनवरी तक पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। इस पर हेमंत सोरेन ने 20 जनवरी को ईडी को उनके आवास पर पूछताछ के लिए आने को कहा था। ईडी के समन के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेने की याचिका खारिज कर दी थी। वहीं नौवें समन में हेमंत सोरेन को 27 जनवरी से 31 जनवरी तक ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले ईडी ने शनिवार को हेमंत सोरेन के आवास पर उनसे करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी।

रांची के बड़गाईं अंचल में करीब 8.46 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी ने सोरेन से बीते 20 जनवरी को उनके आवास पर करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी। एजेंसी इसी मामले में आगे कई और बिंदुओं पर पूछताछ करना चाहती है। झारखंड की राजधानी रांची में बजरा इलाके में जमीन से जुड़े कथित भूमि घोटाले में अब तक 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार हाई प्रोफाइल लोगों में 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन, भानु प्रताप प्रसाद, व्यवसायी अमित अग्रवाल और बिष्णु अग्रवाल शामिल हैं। 

इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने हेमंत सोरेन को कई समन जारी किए थे, लेकिन समन जारी होने के बाद भी हेमंत सोरेने पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे थे। बीते शनिवार को ईडी के अधिकारियों की एक टीम ने हेमंत सोरेन के आवास पर जाकर ही उनसे कई घंटे पूछताछ की। 

राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने अफसरों की आपात बैठक बुलाई है। रांची के एसएसपी ने भी सभी थानेदारों को तलब किया है। गौरतलब है कि बीते 25 जनवरी को ईडी ने सोरेन को दसवीं बार समन भेजकर पूछा था कि वे 29 या 31 जनवरी के बीच कब पूछताछ के लिए उपलब्ध होंगे। एजेंसी ने सोरेन से यह भी कहा था कि समन पर अगर वे नहीं उपस्थित होते हैं, तो उसकी टीम खुद उनके पास पहुंचेगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती