श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

मेवाड़ में मोदी का एक महीने में दूसरा दौरा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक महीने में दूसरी बार मेवाड़-वागड़ संभाग के दौरे पर हैं। आज पीएम मोदी उदयपुर जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। उदयपुर समेत इस संभाग में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद और प्रतापगढ़ जिले आते हैं। इन 6 जिलों में 28 विधानसभा सीटें हैं। यहां भाजपा की पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। ऐसे में पीएम मोदी अपने दौरे से यहां पार्टी की पकड़ और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। पीएम मोदी इससे पहले 2 अक्टूबर को मेवाड़-वागड़ संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले के दौरे पर आए थे। 

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर आज उदयपुर को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। उदयपुर के जिला मजिस्ट्रेट अरविंद पोसवाल ने इसके आदेश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी उदयपुर के बलिचा स्थित नई कृषि मंडी प्रांगण में शाम 6 बजे पहुंचेंगे। मंच पर भाजपा नेता मोदी का स्वागत करेंगे। इसके बाद वे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

मेवाड़-वागड़ का चुनावी गणित
मेवाड़-वागड़ संभाग में 28 विधानसभा सीटें हैं। 2018 के चुनाव में 28 में से 15 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 10 सीटों पर कांग्रेस और 3 पर अन्य को जीत मिली थी। चुनाव से पहले पीएम मोदी और भाजपा ने एक बार फिर मेवाड़-वागड़ संभाग की जनता को साधने का प्रयास किया है। 7 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात का असर भी आने वाले चुनाव में देखा जा सकता है। 

  • विधानसभा चुनाव 2018:  इस चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ की ज्यादा सीटें जीतने के बाद भी भाजपा सरकार नहीं बना पाई। भाजपा ने यहां 15 और कांग्रेस को 10 सीटें जीतीं। मेवाड़ से कम सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस की सरकार बनी। 
  • विधानसभा चुनाव 2013: इस चुनाव में भाजपा ने 28 में से 25 सीटें जीतें। कांग्रेस के खाते में सिर्फ दो सीटें आईं। भाजपा ने सरकार बनाई। 
  • विधानसभा चुनाव 2008:  कांग्रेस ने 19 सीटें जीतकर सरकार बनाई। भाजपा को सिर्फ 7 सीटें जीतकर संतोष करना पड़ा। 
  • विधानसभा चुनाव 2003: भाजपा ने 25 में से 18 सीटें जीतकर सरकार बनाई, कांग्रेस को महज 5 सीटें मिली। परिसीमन से पहले मेवाड़ में 25 विधानसभा सीटें थीं। इस चुनाव के बाद यहां सीटों की संख्या 28 हो गई थी। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी