श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बाथरूम में दम घुटने से बिजनेसमैन और उसकी पत्नी की हुई मौत

बाथरूम में दम घुटने से बिजनेसमैन और उसकी पत्नी की मौत हो हई. यूपी के मुरादनगर में अग्रसेन विहार कॉलोनी में बुधवार की शाम बिजनेसमैन दीपक गोयल(40) और उसकी पत्नी शिल्पी गोयल(36) की बाथरूम में दम घुटने से मौत हो गई. होली खेलने के बाद दोनों गैस गीजर चलाकर नहा रहे थे, गैस गीजर से जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनने और उससे दम घुट जाने के कारण दोनों की मौत हो गई. बाथरूम में वेंटीलेशन का इंतजाम नहीं था जिसके कारण बाथरूम एक तरह से गैस चेंबर बन गया और इससे इन दोनों की मौत हो गई.

होली खेलने के बाद दोनो पति-पत्नी नहाने गए लेकिन जब वो बाहर नहीं निकले तो बच्चों को इसकी चिंता हुई, उन्होंने आवाज लगाई फिर बाथरूम का दरवाजा भी पीटा लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो बच्चों ने घबराकर पड़ोसियों और फोन करके अपने नितिन चाचा को बुलाया. नितिन ने बताया कि दरवाजा ना खुलने पर रोशनदान का शीशा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा कि भैया और भाभी दोनों बेहोश पड़े थे, डॉक्टरों के पास ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. आपको बता दे कि बाथरूम में अगर गीजर हो तो वेंटीलेशन जरूर होना चाहिए, देश में ऐसी कई घटनाएं आए दिन होती रहती है जिसमें बाथरूम में गीजर के कारण दम घुट जाता है. वैसे गैस गीजर के बर्नर में जो आग लगती है, उससे ऑक्सीजन की खपत अधिक हो जाती है जिससे बाथरूम में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बन जाती है और जहां वेटीलेशन की कमी होती है वहां लोग दम घुटने से बेहोश होते हैं या मर जाते हैं. नहाते समय अगर बाथरूम में गैस गीजर है तो सावधानी बरतनी चाहिए विशेषरूप से बच्चों के मामले में ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज