Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मंत्री पद की शपथ लेते ही सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने दिया बयान

ATISHI 1

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद केंद्र सरकार पर हमला

दिल्ली सरकार में मंत्री बनने के बाद आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन की जमकर तारीफ की। उन्होंने  कहा कि आजादी के बाद इन 7 सालों में जिस तरह का शिक्षा और स्वास्थ्य में अच्छा काम मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने किया है वैसा काम कभी भी किसी सरकार के किसी भी मंत्री ने नहीं किया लेकिन केंद्र सरकार ने षड्यंत्र करके दोनों मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को झूठे केस में जेल में डाल दिया है।

जैसा भगवान राम के वनवास जाने के बाद उनके भाई भरत ने उनकी खड़ाऊ रखकर 14 साल तक उनके काम को संभाला उसी तरह हम भी मंत्रालय संभालेंगे। ईश्वर से प्रार्थना करेंगे की वो दोनों जल्द से जल्द रिहा होकर वापस आए और अपना काम संभाले।

मंत्री बनने के बाद प्राथमिकता।

दोनों मंत्रियों के मुताबिक हेल्थ, एजुकेशन और यमुना की सफाई और हर घर तक पानी पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी। जो काम केंद्र सरकार की वजह से धीमे पड़े हैं उनको तेज करेंगे। उपराज्यपाल से अपेक्षा ही कर सकते हैं कि वो हमारे काम में सहयोग करें। केंद्र सरकार पूरी कोशिश करेगी की काम को रोका जाए लेकिन दिल्ली की जनता ने हमें इसीलिए मौका दिया क्योंकि वो रोकते रहे और हम काम करते रहे।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग