श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

प्रियंका राहुल की चंदेरी, अशोकनगर और जबलपुर में धुंआधार रैलीयां


कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है। चुनावी रैली में वोटरों को लुभाने आज प्रियंका गांधी चित्रकूट में हैं। वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी चंदेरी और अशोकनगर का दौरा कर रहे हैं। राहुल गांधी जबलपुर में रोड शो भी करेंगे।

प्रियंका गांधी ने यहां कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पुराना संसद भवन चल रहा था, इसके सौंदर्यीकरण पर पीएम मोदी ने 20 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन किसानों को बकाया पैसे नहीं दिए। मोदी जी कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया तो मोदी जी अपने बिजनेसमैन मित्रों का क्या दे रहे हैं। मोदी जी को कोई जानकारी देगा कि 12 सौ 14 सौ में सिलेंडर खरीद रहे हैं। जब शिवराज से लोग कहते हैं कि समस्या है तो शिवराज कहते हैं कि मैं आपका मामा हूं घबराओ मत। किसान को यूरिया नहीं मिल रहा है वो कहते हैं मामा हूं। परीक्षा में घोटाले हो रहे हैं। रोजगार की लिस्ट नहीं आती। भर्ती घोटाले से युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। हर दिन प्रदेश में 17 महिलाओं का शोषण हो रहा है। लाडली है लेकिन सुरक्षा नहीं है। सुरक्षा तो दे देते मामा जी। अत्याचार पर अत्याचार हो रहा है आप कहते हैं मामा हैं। रिश्ता निभाने से बनता है वरना कंस भी मामा थे। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि आप अपनी श्रद्धा को कम कर लो उन नेताओं के लिए जो धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि उद्योगपतियों के कर्ज माफ हो रहे हैं, किसानों की रोज की कमाई सिर्फ 27 रुपये है। प्याज 100 रुपये किलो हो गई है। अडानी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश के एयरपोर्ट से लेकर पोर्ट तक सब कुछ अडानी को दे दिया है। कहते हैं कि जंग चल रही है तो सब कुछ महंगा हो रहा है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आपके अधिकारों की बात की है। हमने कभी नहीं कहा कि हमने ये आपको दान दिया है। हमने आपको आपका अधिकार दिया है। इंदिरा जी ने पट्टे दिए हैं। लोकतंत्र में शर्म होनी चाहिए अगर कोई भी बच्चा शिक्षित न हो। हर किसी के लिए भोजन का अधिकार बनाया। ये सब अधिकार कांग्रेस ने इसलिए बनाए ताकि सबको सब कुछ मिले। जब गांधी जी को गोली लगी उन्होंने हे राम कहा, क्योंकि उनका जीवन उन्ही उसूलों पर टिका था। उन्हीं की परंपराओं से कांग्रेस पार्टी बनी है। आजादी के लिए लड़े हैं खून बहाया है। मेरे पिता ने, मेरी दादी ने बहाया है। देश प्यारा तभी होता है, जब जनता प्यारी होती है। प्रियंका ने कहा कि हमें भारी बहुमत से जिताओ ताकि हमारी सरकार को कोई चोरी न कर पाए। आपको फकीरों और मामा जी से छुटकारा मिले।  


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी