Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली में एक बार फिर AQI का आंकड़ा पहुंचा 400 पार

14

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह धुंध की मोटी परत छाई रही और दिल्ली के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार आरके पुरम में सुबह 7:00 बजे 419 एक्यूआई के साथ गंभीर वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। सीपीसीबी के अनुसार आईटीओ में 435, द्वारका सेक्टर 8 में 402, जहांगीरपुरी में 437 और अशोक विहार में 455 दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता सूचकांक 0 से 100 तक ‘अच्छा’, 100 से 200 तक ‘मध्यम’, 200 से 300 तक ‘खराब’, 300 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 400 से 500 या इससे ऊपर को ‘गंभीर’ माना जाता है।

पिछले शनिवार को केंद्र द्वारा कई प्रतिबंध हटाए जाने के बाद AQI स्तर में हालिया वृद्धि हुई जिसमें निर्माण गतिविधियों की अनुमति और दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों का प्रवेश शामिल था। हालाँकि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण 1 से 3 के तहत प्रतिबंध रहे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार