Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोटा में JEE Mains परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड

kota | rajasthan | jeemainsexam | studentsuicide | shreshth bharat |

कोटा में एक और JEE की छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। वह जेईई मेंस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मृतक छात्रा बोरखेड़ा की रहने वाली थी। मृतका छात्रा की 31 जनवरी को जेईई मेंस की परीक्षा होनी थी। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के दौरान डिप्रेशन में आकर उसने यह कदम उठाया है। छात्रा ने कथित सुसाइड नोट में लिखा ”मम्मी-पापा मैं जेईई नहीं कर सकती, इसलिए आत्महत्या कर रही हूं। मैं सबसे खराब बेटी हूं, सॉरी मम्मी-पापा।”

सूचना के बाद मौके पर पहुंची बोरखेडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि निहारिका पढ़ने में बहुत इंटेलीजेंट थी। बता दें कि यह इस साल का दूसरा मामला है, वहीं पिछले साल छात्रों द्वारा 29 आत्महत्या के मामले सामने आए थे।

कोटा में बीते एक सप्ताह के अंदर आत्महत्या का ये दूसरा मामला है। पुलिस को मृतक छात्रा का एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। कोटा में सोमवार (29 जनवरी) को निहारिका (18) नाम की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया। वह जेईई मेंस की तैयारी कर रही थी, आत्महत्या से पहले उसने अपने माता-पिता को एक सुसाइड नोट लिखा था। मृतक निहारिका बुधवार (31 जनवरी) को जेईई मेंस की परीक्षा थी। परिवार वालों के मुताबिक, निहारिक पढ़ाई में बहुत इंटेलीजेंट थी। परीक्षा से दो दिन पहले उसने डिप्रेश में आकर कोटा स्थित अपने कमरे में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जांच में पुलिस मृतका के कमरे से सुसाइड नोट मिला है।

शिक्षा की नगरी कही जाने वाली कोटा में छात्रों के डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने के मामले बढ़े हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन इस पर अंकुश लगाने के लिए छात्रों के गाइडेंस और मोटिवेश के लिए कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। साल 2023 में 29 छात्रों ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा