Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

महाकालेश्वर जा रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत, 3 घायल

Delhi-Mumbai Expressway| CAR ACCIDENT | SHRESHTH BHARAT

हरियाणा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से एक कार डिवाइडर से जा टकराई और इस हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के 3 सदस्यों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, परिवार के लोग बहसूमा से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे। परिवार फोर्ड इको-स्पोर्ट कार में सवार था। हादसे की सूचना मिलते ही अन्य परिवार के सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।    

बताया जा रहा है कि बहसूमा कैलाश निवासी धनप्रकाश वरुण की पत्नी अनिता कुमारी, 18 वर्षीय बेटा संभव और बेटी गीताशी डोरली मेरठ निवासी पुष्पा देवी अपने रिश्तेदारों के साथ सुबह करीब 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर के लिए घर से निकले थे। धनप्रकाश वरुण चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के परीक्षा विभाग में काम करते हैं।

फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में परिवार के कुल 7 लोग सवार थे। कार सुबह करीब 7 बजे जैसे ही नूंह जिले के पिनगंवा के पास झिमरावट गांव के पास पहुंची, वैसे ही कार के टायर फट गया। टायर फटने के कारण कार के तेज रफ़्तार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई और कार पलट गई।

इस हादसे में कार में सवार अनिता कुमारी, वरूण संभव, भांजा पीयूष व दीपांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बेटी गीताशी, भांजा हिमांशु व पुष्पा की हालत गंभीर हैं। उन्हें पुलिस ने नल्हड़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना पाने के बाद धनप्रकाश वरुण घटनास्थल पर जाने के लिए रवाना हो गए। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शोक छा गया और कार्य आज बंद कर दिया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर